Nag Panchami 2021: जानें कब मनाई जाएगी नाग पंचमी

 
नाग

मिर्ज़ापुर,  सावन माह की शुक्ल पक्ष पञ्चमी को नाग पञ्चमी के रूप में मनाया जाता है। इस पावन पर्व पर, स्त्रियाँ नाग देवता की पूजा करती हैं तथा सर्पों को दुध अर्पित करती हैं। इस दिन स्त्रियाँ अपने भाइयों तथा परिवार की सुरक्षा के लिये प्रार्थना भी करती हैं।
श्रावण माह की पञ्चमी तिथि को नाग देवताओं के पूजन के लिये अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। नाग पञ्चमी महत्वपूर्ण दिनों में से एक है तथा यह पर्व श्रावण मास की शुक्ल पक्ष पञ्चमी को मनाया जाता है। यह माना जाता है कि, सर्पों को अर्पित किया जाने वाला कोई भी पूजन, नाग देवताओं के समक्ष पहुँच जाता है। इसलिये लोग इस अवसर पर, नाग देवताओं के प्रतिनिधि के रूप में जीवित सर्पों की पूजा करते है।

नाग पञ्चमी पूजा समय  
नाग पञ्चमी शुक्रवार, अगस्त 13, 2021 को
नाग पञ्चमी पूजा मूहूर्त – 05:49 ए एम से 08:28 ए एम
पञ्चमी तिथि प्रारम्भ – अगस्त 12, 2021 को 03:24 पी एम बजे
पञ्चमी तिथि समाप्त – अगस्त 13, 2021 को 01:42 पी एम बजे

पूजा विधि-
इस व्रत के लिए तैयारी चतुर्थी के दिन एक समय भोजन करें। इसके बाद पंचमी तिथि के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। पूजा के लिए नागदेव का चित्र चौकी के ऊपर रखें। फिर हल्दी, रोली, चावल और फूल चढ़ाकर नाग देवता की पूजा करें। कच्चा दूध, घी, चीनी मिलाकर लकड़ी के पट्टे पर बैठे सर्प देवता को अर्पित करें। पूजा के बाद सर्प देवता की आरती उतारी उतारें, अंत में नाग पंचमी की कथा अवश्य सुनें।