Career Vastu Tips: लगातार कोशिश के बाद भी नहीं हो पा रहे है "कैरियर" में सफ़ल, आज़माएँ यह वास्तु टिप्स
कई लोग अपने करियर में सफल नहीं हो पाते, ऐसे में हम कुछ वास्तु टिप्स लेकर आए है।

कैरियर में मिलेगी सफलता।
उत्तर प्रदेश, Digital Desk: कई बार आप लगातार कोशिश करने के बाद भी अपने कार्यों में सफल नहीं हो पाते हैं। सफलता हाथ से निकल जाती है। इसका एक कारण सकारात्मक ऊर्जा (Vastu Tips) के प्रवाह में रुकावट भी हो सकता है। वास्तु शास्त्र (CAREER TIPS) में सकारात्मक ऊर्जा के निरंतर प्रवाह के लिए कई उपाय बताए गए हैं, इन उपायों को अपनाकर व्यक्ति करियर में सफलता प्राप्त (Career Vastu Tips) कर सकता है। ऐसा करने से जीवन में समृद्धि प्राप्त कर सकती है। यह उपाय करियर में आने वाली परेशानियां को दूर करने में मदद करेंगे। यह उपाय घर के वास्तु दोषों (Vastu Dosh) को दूर करने में मदद करेंगे। आइए जानें आप वास्तु के किन उपायों के अपना सकते हैं, जिससे सफलता प्राप्त की जा सकती है।
• कपड़ों से संबंधित व्यवसाय में हैं, तो लाल रंग का दुपट्टा अपने बेडरूम में या कपड़ों की आलमारी में ज़रूर रखें। नौकरी कर रहे लोग अपने बेडरूम में एक्वेरियम रख सकते हैं। आप कलरफुल फिश की पेंटिंग भी लगा सकते हैं।
• संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने बेडरूम में वीणा या बांसुरी रखनी चाहिए।
• फर्नीचर या फिर लकड़ी के काम से जुड़े लोग को भी अपनी बेडरूम में बांसुरी रखनी चाहिए।
• लेखक, पत्रकार और सामाजिक कार्यों से जुड़े लोग अपने बेडरूम में अलग-अलग रंगों के पेन रखने चाहिए। जो लोग खाने संबंधित व्यवसाय में हैं, उन्हें अपने बेडरूम में गाय की मूर्ति या तस्वीर रखनी चाहिए।
• अगर आपका इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का व्यवसाय है तो आपको अपने बेडरूम में क्रिस्टल जरूर रखना चाहिए। जो लोग फार्मेसी व्यवसाय में हैं, उन्हें अपने कमरे में सूर्य नारायण की तस्वीर लगानी चाहिए।
यह भी पढ़े: Vastu Tips 2022: घर के इन कोनों में रखें यह वस्तुएँ, अवश्य मिलेगा लाभ
विशेष बात:
• घर या कार्यस्थल में कभी भी मकड़ी के जाले न लगने दें।
• घर के मेन गेट पर कूड़ेदान को न रखें। इससे पड़ोसियों से दुश्मनी हो सकती है।
• अपनी छत पर कभी भी अनाज या बिस्तर न धोएं।
• मिश्री के साथ खीर महीने में एक बार घर पर बनाकर परिवार के साथ ज़रूर खाएं।
• महीने में कम से कम एक बार अपने कार्यालय या कार्यस्थल पर कुछ मिठाइयां ले जाएं। अपने दोस्तों के साथ इसका आनंद लें।
• गुरुवार के दिन आपको अपने घर में पीले रंग का कोई भी भोजन अवश्य करना चाहिए, लेकिन हरे रंग का कुछ भी नहीं खाना चाहिए।
• ठीक इसी तरह बुधवार के दिन हरी चीजें खाएं और पीला कुछ भी न खाएं।