Chaitra Navratri 2022: चैत्र नवरात्रि में करें यह खास उपाए
नवरात्रों पर श्री यंत्र, चांदी का सिक्का या कुबेर यंत्र खरीदना शुभ माना जाता है।

उत्तर प्रदेश, Digital Desk: 2 अप्रैल 2022 (April) से चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) की शुरुआत होने जा रही है। नवरात्रि पर माता दुर्गा (Mata Durga) के भक्त सच्चे मन और श्रद्धा भक्ति के साथ माता की आराधना करते हैं।
नवरात्रि में 9 दिनों तक अपनी शक्ति के अनुसार व्रत (Fast) रखते हैं। आज के समय में हर व्यक्ति अपने,विवाह, संतान और शिक्षा को लेकर परेशान रहता है। हमारे धर्म ग्रंथों में इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए नवरात्रि (Navratri 2022) के 9 दिनों में करने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं।
• मान्यता है, नवरात्र में किए गए उपाए जरूर फलीभूत होते हैं। साथ ही इन 9 दिनों तक माता दुर्गा की आराधना करने से परेशानियां दूर हो जाती हैं।
• वैसे तो नवरात्रि के 9 दिनों में माता दुर्गा की पूजा आराधना से ही सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं, लेकिन नवरात्रि के इन 9 दिनों में यदि आप हनुमान जी (Hanuman Ji) को पान का बीड़ा और लाल पुष्प की माला चढ़ाएं, तो आपकी धन से संबंधित सभी परेशानियां खत्म हो जाएंगी।
यह भी पढ़े: Navratri 2022: नवरात्रि में बना रहे है मकान खरीदने की योजना, तो जान लीजिए यह ख़ास बात
• नवरात्रि में 9 दिन पूरे होने पर कन्याओं को सामर्थ्य अनुसार भोजन करा कर दक्षिणा अवश्य दें, ऐसा करने से माता रानी की कृपा बनी रहती है। साथ ही घर के सभी भंडार भरे रहते हैं।
• नवरात्रों पर श्री यंत्र, चांदी का सिक्का या कुबेर यंत्र खरीदना शुभ माना जाता है। साथ ही इन्हें बाजार से लाकर माता दुर्गा के चरणों में अर्पित करें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
• नवरात्रि के 9 दिन माता के मंदिर में लाल रंग की ध्वजा चढ़ानी चाहिए। इसके अलावा इन 9 दिनों में किसी जरूरतमंद की मदद भी करनी चाहिए। साथ ही अखंड सुहाग के लिए सुहाग की सामग्री किसी सुहागिन स्त्री को भेंट करें।