Falgun Month 2022: जानें फाल्गुन महीने में किन देवी-देवताओं को प्रसन्न करने से होंगे सभी कार्य सफ़ल
फाल्गुन मास में कई उपवास और त्यौहार होते है, जिसके बाद इस महीने का महत्व और बढ़ जाता है।

उत्तर प्रदेश, Digital Desk: हिंदू धर्म के सभी महीनों के अलग-अलग महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर महीने में कुछ खास काम करने की सलाह दी जाती है। हिंदी कैलेंडर (Hindi calendar) का अंतिम महीना फाल्गुन मास (Falgun Month 2022) है। हिंदू कैलेंडर का अंतिम महीना होने के कारण भगवान की पूजा की जाती है और मोक्ष प्राप्त (fasts and festivals) करने हेतु विशेष प्रयास किए जाते हैं। आपको इस महीने माता लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहिए। इस महीने को खुशियों का महीना भी कहा जाता है। महाशिवरात्रि और होली जैसे प्रमुख त्योहार इस महीने के दौरान पड़ते है। इस वर्ष फाल्गुन मास 17 फरवरी से शुरू होकर, 18 मार्च को समाप्त हो जाएगी। आइए जानते है, फाल्गुन मास में आपको कौन-कौन से काम करने चाहिए, जिससे आपको सुख-शांति की प्राप्ति हो।
भगवान श्री कृष्ण की पूजा:
वैसे तो बहुत से लोग सालभर (FALGUN) भी भगवान कृष्ण की पूजा करते ही हैं, लेकिन विशेष रूप से फाल्गुन के महीने में श्री कृष्ण की पूजा करनी चाहिए। इस महीने में लड्डू गोपाल की भक्ति और सेवा फलदायी साबित होती है। इस पूरे महीने में मुख्य रूप से लड्डू गोपाल की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
शिवलिंग पर जल चढ़ाएं:
फाल्गुन मास में नियमित रूप से शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए। फाल्गुन मास में शिवलिंग पर जल चढ़ाने से भक्तों की सभी मुरादें पूरी होती हैं। क्योंकि इसी महीने में शिवरात्रि भी है, इसलिए भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है।
यह भी पढ़े: HOLI 2022: जानिए इस बार कब है होली?, कब है होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
फाल्गुन मास में दान करें:
फाल्गुन के पूरे महीने में दान करना बहुत फलदायी होता है। अगर आप अपने घर में सुख-शांति चाहते हैं, तो आपको अपनी क्षमता अनुसार गरीबों को दान करना चाहिए। इस महीने गरीबों को दान देने के साथ-साथ पितरों को भी प्रसाद चढ़ाना चाहिए। अपनी क्षमता के अनुसार गरीबों को धन, अनाज और वस्त्र दान करने चाहिए।
पवित्र नदी में स्नान करें:
फाल्गुन महीने में सुबह जल्दी उठकर पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि, इस महीने में गंगा जैसी पवित्र नदी में स्नान करने का विशेष महत्व है। शास्त्रों के अनुसार जो व्यक्ति इस महीने पवित्र नदी में स्नान करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
माता लक्ष्मी की पूजा करें
फाल्गुन महीने में लक्ष्मी पूजा का भी विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि, फाल्गुन मास के दौरान देवी लक्ष्मी की पूजा करने से विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। आप खुद को कभी भी आर्थिक परेशानी में नहीं पाएंगे। पूजा के समय आपको माता लक्ष्मी को कमल के फूल और खीर का भोग लगाना चाहिए।