Holi Vastu Tips 2022: होली में करिए इन Vastu Tips का पालन, जीवन में कभी नहीं होगी धन की कमी

होली का त्योहार खुशियों का त्यौहार होता है। ऐसे में हम आपको इस त्यौहार में कुछ वास्तु टिप्स बताएंगे।

 
IMAGE: ABP NEWS

होली स्पेशल वास्तु टिप्स।

उत्तर प्रदेश, Digital Desk: फाल्गुन महीने की पूर्णिमा पर होली ( Holi 2022 ) जैसे बड़े त्योहार को धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहार को भी दशहरा की तरह बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। वैसे ज्योतिष शास्त्र ( Jyotish Shastra ) के अनुसार अगर इस दिन कुछ उपाय कर लिए जाए, तो तरक्की और घर में सुख एवं शांति भरा माहौल बना रहता है। वहीं वास्तु शास्त्र के मुताबिक अगर इस दिन कुछ उपाय अपनाए जाए, तो यह तरीका धन की कमी को भी दूर कर सकते है। ऐसी मान्यता है कि होली के दिन वास्तु उपाय करने से वास्तु दोष दूर किए जा सकते हैं। आपको बता दें कि वास्तु दोष ( Money Vastu dosh ) घर-परिवार में दरिद्रता, दुख-दर्द और अंशाति लाता है और अक्सर धन (Money Vastu Tips) की कमी भी रहती है।

वास्तु दोष (Holi Vastu Tips 2022) के कारण ही आपके भाग्य पर भी बुरा असर पड़ता है और कड़ी मेहनत के बावजूद लोगों को तरक्की नहीं मिल पाती है। ऐसे दोषों को दूर करने के लिए आप होली जैसे शुभ दिन कुछ उपाय अपना सकते हैं।

खास उपाए:

• होली (HOLI) रंगों का त्योहार है और इस दिन ऐसे रंगों से रंगोली बनाना शुभ रहता है, जो देवी-देवताओं को पसंद हो। धन की देवी माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घर के बाहर पीले और लाल रंग की रंगोली जरूर बनाए। वास्तु में रंगों से जुड़े उपाय अपनाकर कई तरह के वास्तु दोष दूर किए जा सकते हैं। कहते कि ऐसे रंगों की रंगोली बनाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर अपने भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखती हैं।

• घर और परिवार में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए आप होली वाले दिन घर में पेड़-पौधे लगा सकते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक पौधे लगाने से भी घर में मौजूद दोष दूर किए जा सकते हैं। घर के लिए अच्छे माने जाने वाले पौधों को लगाने के लिए होली का दिन बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में पॉजिटिविटी भी बनी रहेगी।

यह भी पढ़े: Holi Special 2022: होली के दिन कुछ आसान गुप्त उपाए करने से खुल जाएगी आपकी सोई हुई क़िस्मत

• यह भी देखा गया है कि दोष के कारण घर ही नहीं पति और पत्नी के बीच तालमेल होने के बावजूद अक्सर विवाद बने रहते हैं। इन विवादों को दूर करने के लिए आप होली के दिन रूम में राधा-कृष्ण की तस्वीर लगाएं।।आप चाहे तो भगवान कृष्ण और राधा की मूर्ति भी घर में स्थापित कर सकते हैं।

• धन की कमी दूर करने के लिए वास्तु में कई उपाय मौजूद हैं। होली के दिन आप अपने कार्यक्षेत्र में सूर्य देव की तस्वीर लगा सकते हैं। उगते हुए सूर्य की तस्वीर लगाने से आपको बहुत फायदा होगा। इस तस्वीर को लगाते समय आपको दिशा का खास ध्यान रखना है। वास्तु के मुताबिक ऑफिस या दुकान में उगते हुए सूर्य की तस्वीर को पूर्व दिशा की ओर ही लगाएं।