HOLI 2022: जानिए इस बार कब है होली?, कब है होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
होली (HOLI) का त्योहार फाल्गुन पूर्णिमा के अगले दिन सुबह मनाया जाता है और फाल्गुन पूर्णिमा की रात होलिका (HOLIKA DAHAN) दहन होती है।

उत्तर प्रदेश, Digital Desk: होली (HOLI) का त्योहार फाल्गुन पूर्णिमा के अगले दिन सुबह मनाया जाता है और फाल्गुन पूर्णिमा (HOLI DATE) की रात में होलिका दहन (HOLIKA DAHAN) किया जाता है। ऐसे में इस साल होलिका दहन 17 मार्च के दिन गुरुवार को होगी और होली 18 मार्च दिन शुक्रवार को मनाई जाएगी। होली से पहले होलाष्टक लग जाती है, जिसमें कोई भी मांगलिक कार्य जैसे विवाह, मुंडन, सगाई, ग्रह प्रवेश, आदि यह सब कार्य वर्जित होते हैं। फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होलाष्टक प्रारंभ हो जाती है। ऐसी मान्यता है कि होली के 8 दिन पूर्व से भक्त प्रहलाद को यातनाएं देना शुरू की गई थी। जिस वजह से होलाष्टक में किसी भी प्रकार का शुभ कार्य नहीं किया जाता है। आइए जानते हैं, होलिका दहन के मुहूर्त एवं तिथि के बारे में।
HOLIKA DAHAN 2022:
हिंदू पंचांग (HOLI 2022) के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 17 मार्च दिन गुरुवार को दोपहर 1:29 से लग जाएगी, जो अगले दिन 17 18 मार्च शुक्रवार को दोपहर 12:45 तक रहेगी। होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा को होता है। इसलिए इस साल भी होलिका दहन 17 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होगी, इस दिन छोटी होली मनाई जाती है।
17 मार्च 2022 को होलिका दहन का मुहूर्त रात 9:06 से रात 10:16 तक है। जिस दिन आपको 01 घंटा 10 मिनट में होलिका दहन कर लेना है। होलिका दहन के दिन का शुभ मुहूर्त 12:06 पर दोपहर 12:54 बजे तक है।
Holi 2022:
होलिका दहन के अगले दिन दुलण्डी यानी रंग वाली होली मनाई जाती है। इस साल होली 18 मार्च शुक्रवार को मनाई जाएगी। होली त्यौहार को बुराई पर अच्छाई का प्रतीक माना जाता है। इस दिन लोग सभी को रंग एवं गुलाल लगाते हैं, बधाइयां एवं शुभकामनाएं देते हैं। होली के दिन शुभ मुहूर्त दोपहर 12:05 से लेकर 12:53 तक है।
भगवान श्री कृष्ण की नगरी मथुरा में होली धूमधाम से मनाई जाती है। बरसाने की लठमार होली तो दुनिया भर में प्रसिद्ध है, बरसाने में गोपियों से होली खेलने के लिए नंद गांव के होरियारे आते हैं। मथुरा में फूलों और लड्डू वाली होली भी खेली जाती है।