Holashtak 2022: कब से लग रहा है होलाष्टक, किन चीजों को करना होता है मना, जानिए होलाष्टक से जुड़ी सभी बातें
सनातन परंपरा में उमंग और उल्लास से भरा त्यौहार होली को माना जाता है। होली के 8 दिन पहले से शुभ कार्य करने की मनाही होती, है जिसे होलाष्टक (Holashtak 2022) कहते हैं।

होलाष्टक का धार्मिक महत्व एवं उपाय।
कब से लग रहा है Holashtak 2022:
साल 2022 में होली के पावन पर्व की सूचना देने वाला होलाष्टक इस बार 10 मार्च 2022 गुरुवार से लेकर 18 मार्च 2022 शुक्रवार तक रहेगा। मान्यता के अनुसार इस दौरान किसी भी शुभ कार्य को करने को अशुभ माना जाता है। होलाष्टक से होली और होलिका दहन की तैयारी शुरू हो जाती है।
क्यों नहीं होते शुभ कार्य:
होलाष्टक के 8 दिनों तक कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है। इसके पीछे एक पौराणिक कथा है। भगवान शिव ने कामदेव को फाल्गुन शुक्ल अष्टमी तिथि पर कामदेव को अपनी तपस्या भंग करने के दोष के चलते भस्म कर दिया था। प्रेम के देवता भस्म होने के बाद लोगों में शोक की लहर फैल गई थी, इसके बाद जब कामदेव की पत्नी रति ने भगवान शिव से प्रार्थना की तो उन्होंने कामदेव को पुनर्जीवित कर दिया, जिसके बाद लोगों ने खुशियां मनाई।
यह भी पढ़े: GUPT NAVRATRI में इन मंत्रों और दुर्गा पाठ करने से प्रसन्न होती है माँ विंध्यवासिनी
एक और पौराणिक कथा यह भी है कि, राजा हिरण्यकश्यप ने अपने बेटे प्रहलाद को भगवान विष्णु की भक्ति से दूर करने के लिए इन 8 दिनों तक कठिन यातनाएं दी थी। जिसके बाद जब आठवें दिन होलिका जिसे आग से नहीं जलने का वरदान प्राप्त था, उसके जलाने पर भी प्रहलाद बच गए थे। ऐसे में 8 दिनों में कोई भी शुभ काम करना नहीं चाहिए।
क्या नहीं करना चाहिए:
होलाष्टक लगते ही हिंदू धर्म से जुड़े लोग सोलह संसार समेत सभी शुभ कार्य रोक दिया जाते हैं। यहां तक की इस बीच किसी का निधन हो जाता है, तो उसके अंतिम संस्कार के लिए भी शांति कराई जाती है। इस दौरान किसी भी भवन के निर्माण-कार्य में प्रवेश करने को भी मनाही होती है। मान्यता है कि, जिस लड़की की नई शादी हुई है, उसे अपने ससुराल की पहली होली नहीं देखनी चाहिए।
क्या करें:
इस समय अपने आराध्य देवी-देवताओं की साधना करने के लिए यह अति उत्तम समय माना जाता है। इस दौरान भगवान की भक्ति करने के साथ-साथ ब्रह्मचर्य का पूरा पालन करना चाहिए। साथ ही साथ होलाष्टक के दौरान तीर्थ स्थान पर स्नान एवं दान-पुन करने का भी बड़ा महत्व है।