Holi 2022: होली के एक दिन पहले करिए यह आसान काम, दूर हो जाएंगी आर्थिक समस्या
हिंदू धर्म में होली का एक खास महत्व है। ऐसे में इस दिन कोई खास उपाय करने से अधिक समस्याएं दूर हो सकती हैं।

18 मार्च को है होली।
उत्तर प्रदेश, Digital Desk: हिंदू धर्म में होली (Holi 2022) के त्योहार का बड़ा ही महत्व है। यह त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है, इस बार होली (Holi Astro Tips) 18 मार्च को पड़ रही है। वहीं होलिका दहन 17 मार्च को होगा। यह दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन लोग विधि विधान से पूजा पाठ करते हैं। ऐसा माना जाता है ऐसा करने से सभी परेशानियां दूर होती है। जीवन के हर काम में सफलता मिलती है। होलिका दहन (Holika Dahan) वाले दिन को छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है। अनुभवी ज्योतिष (Astro Tips) के अनुसार इस दिन आप कई तरह के उपाय कर सकते हैं। ये उपाय आर्थिक परेशानी को दूर करने में मदद कर सकते है। ऐसा करने से आपके घर में सुख-समृद्धि आएगी।
होली खास उपाए:
गरीबों को दान करें:
इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को दान देना बड़ा शुभ माना जाता है। इससे आपको अच्छे स्वास्थ्य, धन और शांति की प्राप्ति होती है। इसलिए इस दिन गरीबों को दान ज़रूर करना चाहिए।
नौकरी और व्यवसाय:
स्नान आदि करने के बाद साफ कपड़े पहनकर होलिका दहन (Holika) करें। इसके बाद एक नारियल लीजिए, इसे अपने और अपने परिवारपर सात बार वार लें। होलिका दहन की अग्नि में इस नारियल को डाल दें। इसके बाद सात बार होलिका की परिक्रमा करें। इसके बाद भगवान को फल या मिठाई का भोग चढ़ाए। इससे नौकरी और व्यवसाय में आ रही परेशानी दूर होंगी।
यह भी पढ़े: HOLI 2022: जानिए इस बार कब है होली?, कब है होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
इस उपाय से मनोकामनाएं होंगी पूरी:
अगर मेहनत और प्रयास के बाद भी आपको कार्य में सफलता नहीं मिल रही ही। तो होलिका दहन की पूजा के दौरान नारियल के साथ पान और सुपारी भी अर्पित करें। इससे आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे।
आर्थिक समस्याओं को दूर करने के लिए:
होलिका दहन के समय अलसी, गेहूं, मटर और चना को आग में डालने से धन की तंगी दूर होती है। वहीं होली के दिन मोती शंख को स्नान कराकर इसकी पूजा करने से धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।
होली (Holi) के त्योहार की शुरुआत होलिका दहन से होती है, अगर आप अपने परिवार में शांति के साथ-साथ आर्थिक स्थिति में सुधार चाहते हैं। तो होलिका दहन के दिन प्रसाद के रूप में मेवा और मिठाई जरूर चढ़ाएं।