Holi Special 2022: होली के दिन कुछ आसान गुप्त उपाए करने से खुल जाएगी आपकी सोई हुई क़िस्मत

होलिका के दिन ज्योतिष द्वारा बताए गए कुछ आसान उपाय से, आपको सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।

 
IMAGE: NEWS18 HINDI

18 मार्च 2022 को है होली।

 

उत्तर प्रदेश, Digital Desk: हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि (Purnima Tithi) पर यह खास त्योहार मनाया जाता है। इस बार होली 18 मार्च को मनाई जाएगी, होली को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन लोग होलिका दहन (Holika Dahan) करते हैं और उसके बाद रंगों की होली खेलकर होली के दिन का जश्न मनाते है। यह दिन काफ़ी शुभ होता है, ऐसी मान्यता है कि इस दिन अगर समस्या के हिसाब से कुछ ज्योतिषीय उपाय किए जाएं, तो किसी भी परेशानी से आसानी से छुटकारा मिल सकता है।

कोई बीमारी से ठीक न हो पा रहा हो:

अगर आपके घर में कोई व्यक्ति बहुत समय से बीमार है और उपचार के बाद भी वो पूरी तरह से ठीक नहीं हो पा रहा है, तो होली के दिन बिना कटे हुए पान, लाल गुलाब और बताशे लेकर बीमारी व्यक्ति के शरीर पर 31 बार घुमा दीजिए। इसके बाद इन चीजों को किसी चौराहे पर रख दें। लेकिन ये उपाय इतनी गोपनीयता से करें, कि कोई आपको देख न पाए।

घर की समस्याएं:

किसी-किसी के जीवन में इतना संघर्ष होता है कि वह बर्दाश्त नहीं कर पाता। एक समस्या जाती नहीं, कि दूसरी आने को तैयार रहती है। ऐसी स्थिति में आप होली की रात को घर के मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का चौमुखी दीपक लगाएं और प्रभु से हर समस्या को दूर करने की प्रार्थना करें, इससे काफी लाभ मिल सकता है।

यह भी पढ़े: Holi 2022: होली के एक दिन पहले करिए यह आसान काम, दूर हो जाएंगी आर्थिक समस्या

खर्च पर रोक:

अगर आपके घर में किसी न किसी कारण बेवजह खर्चे लगे रहते हैं, तो होली के दिन घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़कें और उस पर दोमुखी दीपक जलाएं। इस दौरान में धन हानि को रोकने की बात कहें। जब दीपक जल जाए तो उसे होलिका दहन में डाल दे।

धन समस्या:

अगर आपके घर में आर्थिक समस्या है, तो होली (HOLI) के दिन नारायण और माता लक्ष्मी के मंदिर में जाइए और उनकी विधिवत पूजा करिए। सहस्त्रनाम का पाठ करें। प्रभु से अपनी समस्या कहें और उसे दूर करने की प्रार्थना करें। इसके बाद पशुओं और जरूरतमंदों को सामर्थ्य के अनंसार दान कर दीजिए।