Money Tips 2022: पैसे कमाना चाहते है तो इन गलतियों को कभी न दोहराए
घर में नकारात्मक ऊर्जा पैदा करने में सूखे पौधे अहम भूमिका निभाते हैं।

उत्तर प्रदेश, Digital Desk: इस बात में कोई शक नहीं कि, मेहनत करने वाले ही सफलता को प्राप्त करते है। लेकिन इसमें किस्मत का बहुत बड़ा योगदान होता है। अमीर बनने की चाहत हर व्यक्ति की होती है। इसके लिए इंसान अपनी तरफ से भरपूर मेहनत (Money Tips) भी करता है, लेकिन कभी-कभी इससे भी आर्थिक जीवन में संमृद्धि नहीं आती है।
दरअसल,
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की छोटी गलती (Money Vastu Tips) भी सुख-शांति को प्रभावित करती है। वास्तु की इन गलतियों के कारण घर में नकारात्मकता का वास होने लगता है। परिणामस्वरूप आर्थिक नुकसान होता है। तो आइए जानते हैं वास्तु की उन गलतियों के बारे में:
• वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) के अनुसार दीवार पर बंद पड़ी घड़ी से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है। ऐसे में घर में कभी भी बंद या टूटी हुई घड़ी नहीं रखनी चाहिए। इसके अलावा टेबल पर बंद पड़ी घड़ी से भी घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है।
यह भी पढ़े: Navratri 2022: नवरात्रि में बना रहे है मकान खरीदने की योजना, तो जान लीजिए यह ख़ास बात
• घर में नकारात्मक ऊर्जा पैदा करने में सूखे पौधे अहम भूमिका निभाते हैं। यही कारण है कि वास्तु शास्त्र के जानकार बताते हैं कि घर में सूखे हुए पौधे नहीं होने चाहिए।
• वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में नल से पानी टपकना, पाइप से पानी बहना या फिर अनावश्यक पानी की बर्बादी वास्तु दोष उत्पन्न करते हैं। ऐसे वास्तु दोष की वजह से पैसों की बर्बादी होती है।
• वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बनाए रखने के लिए नियमित सफाई जरूरी है। घर को साफ-सुथरा रखने से सुख-समृद्धि और मां लक्ष्मी का वास होता है। वहीं घर को गंदा रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है। साथ ही आर्थिक नुकसान होता है।