Vastu Tips 2022: घर के इन कोनों में रखें यह वस्तुएँ, अवश्य मिलेगा लाभ

आर्थिक उन्नति पाने हेतु घर की पूर्व और उत्तर दिशाओं में यह वस्तु रखें।

 
image: urban company

ज़ल्द मिलेगा लाभ।

उत्तर प्रदेश, Digital Desk: Vastu Tips के अनुसार आर्थिक उन्नति का सीधा संबंध घर की पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा से ही होता है। वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार अगर घर इन दिशाओं में कोई वास्तु दोष हो तो यह अन्य बड़ी समस्याओं का कारण बन सकती हैं। इस वजह से आपको धन की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा माना जाता है कि, इन दिशाओं (Vastu) का गलत इस्तेमाल किसी भी व्यक्ति को आर्थिक संकट में डाल सकता है। आर्थिक समस्या का सामना न करना पड़े हैं, इसलिए ऐसे में इन दिशाओं का सही इस्तेमाल (Vastu Tips For Prosperity) करना चाहिए। इससे करियर में सफलता मिलेगी और घर में सुख समृद्धि आएगी।

• घर की उत्तर दिशा में नीले रंग का पिरामिड रखना बड़ा ही शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा में नीले रंग का पिरामिड रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है। आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।

• वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा में कांच का बाउल या कटोरा ज़रूर रखना चाहिए। इस बाउल में एक चांदी का सिक्का भी रखें, ऐसा करने से घर में हमेशा मां लक्ष्मी (Laxmi Mata) की कृपा बनी रहेगी।

• घर की उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा लगाना बड़ा शुभ माना जाता है। इसके अलावा आंवलाा का पेड़ लगाना भी बहुत फायदेमंद होता है। ये परिवार की आर्थिक समृद्धि को बढ़ाने में मदद करता है।

यह भी पढ़े: VASTU TIPS 2022: कही आपके साथ भी तो नहीं है वास्तु-दोष जिससे हो रही है धन की समस्या, जानिए कुछ खास उपाए

• वास्तु टिप्स के अनुसार भगवान गणेश (Ganesh) और देवी लक्ष्मी की मूर्ति को घर की उत्तर पूर्व दिशा में रखने से बड़ा लाभ मिलता है। इसके अलावा भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की मूर्तियों के सामने रोजाना घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं आती है।

• वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा के स्वामी कुबेर हैं, जिन्हें धन के देवता के रूप में भी जाना जाता है। इसलिए धन या तिजोरी को घर की इस दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी।

• घर की उत्तर दिशा में पानी की व्यवस्था करना भी शुभ माना जाता है। आप पानी की टंकी में शंख और चांदी का सिक्का या फिर चांदी का कछुआ रख सकते हैं। इससे बहुत लाभ होता है।