Magh Purnima 2022: माघ पूर्णिमा पर बन रहे हैं यह खास संजोग, इन उपाय से माता लक्ष्मी को करिए प्रसन्न

माघ पूर्णिमा इस साल 16 फरवरी को होने वाली है, अगर इस दिन कष्टों से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो यह खास तरीके अपना सकते हैं।

 
image: my jyotiosh
माघ पूर्णिमा को करें खास उपाय।

 

Digital Desk: हिंदू धर्म में पूर्णिमा (Magh Purnima 2022 Tips) की पूजा और व्रत का शुरू से ही एक खास महत्व हमेशा से रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूर्णिमा के दिन देवी-देवता धरती पर आते हैं और इस दिन पूजा पाठ करने से भी आप को विशेष लाभ प्राप्त होता है। ऐसे में हर महीने की आखिरी तारीख को पूर्णिमा होती है, एवं हर पूर्णिमा का अलग-अलग महत्व भी होता है। इस महीने माघ में पड़ने वाली पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा या माघ पूर्णिमा कहते हैं। इस दिन स्नान और दान का खास महत्व रहता है।

विस्तार:

16 फरवरी बुधवार के दिन मनाई जाने वाली माघ पूर्णिमा पर खास संयोग बन रहे हैं। अगर आप इस दिन कुछ खास उपाय करें, तो माता लक्ष्मी की कृपा आप पर प्राप्त हो सकती है।

यह भी पढ़े: Holashtak 2022: कब से लग रहा है होलाष्टक, किन चीजों को करना होता है मना, जानिए होलाष्टक से जुड़ी सभी बातें

हिंदू पंचांग के अनुसार माघ पूर्णिमा के दिन (Astro Tips) स्नान दान करने का मुहूर्त सुबह 9:42 से लेकर रात 10:55 तक है। स्नान के बाद दान करना काफी फलदाई होगा। ज्योतिष के अनुसार माघ पूर्णिमा को कर्क राशि में चंद्रमा और अश्लेषा नक्षत्र की युति होने के शुभ योग बन रहे हैं। यह योग काफी शुभ माने जाते हैं, इस दिन ही दोपहर को 12:35 से लेकर 1:59 तक राहुकाल होता है। इस वक्त किस कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।

उपाए:

• माना जाता है कि अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान है और इससे मुक्ति चाहते हैं तो इस दिन माता लक्ष्मी को 11 कौड़िया अर्पित कीजिए  इन कौड़ियों पर हल्दी से तिलक लगाकर पूजा भी करें और अगले दिन इसे लाल कपड़े में बांधकर वहां रख दीजिए जहां आप पैसे रखते हैं।

• माघ पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं और पूजा के बाद मंत्रों का जाप करें।

• शास्त्रों के अनुसार इस दिन पीपल के वृक्ष में लक्ष्मी का आगमन होता है। ऐसे में स्नान करके सुबह पीपल पर जल चढ़ाएं और पूजा करें, ताकि आपके सारे कष्ट दूर हो जाएं।

• पूर्णिमा की रात को माता लक्ष्मी के आगमन के लिए पूर्णिमा के सुबह ही स्नान करके तुलसी को भोग, दीपक और जल चढ़ाएं और माता की आराधना करें।