Mahashivratri 2022: शिवरात्रि के दिन भूलकर भी न करें यह काम, बिगड़ सकते है बने हुए काम
देवों के देव महादेव को प्रसन्न करने हेतु लोग उपाए करते है, लेकिन भूल चुक में कभी भी कोई ऐसा काम न करें, जिससे आपके बनते काम बिगड़ जाए।

उत्तर प्रदेश, Digital Desk: देवों के देव महादेव भगवान शिव (Shiv) को प्रसन्न करने और उनकी पूजा-आराधना करने के लिए शिवरात्रि (Mahashivratri) का दिन सबसे शुभ माना जाता है। इसी कारण शिव भक्त इस दिन का पूरे वर्ष इंतजार करते हैं। इस दिन को महाशिवरात्रि ( Maha Shivratri 2022 ) के नाम से भी पुकारा जाता है। दरअसल, प्रत्येक वर्ष फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी पर इस पर्व को धूमधाम से पूरे विश्वभर में मनाया जाता है। कहते हैं कि, इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती ( Shiv-parvati vivah ) का विवाह हुआ था। इसी खुशी में शिव और मां पार्वती के भक्त इस दिन को एक त्यौहार की तरह सेलिब्रेट करते हैं। इस दौरान शिव भक्त उन्हें तरह-तरह की चीजों का भोग लगाते हैं और भक्ति में भगवान शिव और माता पार्वती के लिए व्रत भी रखते हैं।
वैसे इस दिन पूजा-पाठ के लिए नियमों का पालन किया जाना भी बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है। इस दिन कुछ भी गलत करना अशुभ होता है और कुछ लोग इसके बावजूद गलतियां करते भी हैं।
दान न करना:
अक्सर लोग पूजा-पाठ का पूरा ध्यान रखते हैं, लेकिन इस पवित्र दिन पर घर आने वाले भिक्षुओं को खाली हाथ लौटा देते हैं। शास्त्रों के मुताबिक इस पवित्र दिन पर दान करना बहुत शुभ माना जाता है। आप चाहे तो मंदिर जाकर भी दान कर सकते हैं। इस दिन दान करना आप और आपके परिवार के लिए बहुत अच्छा साबित हो सकता है।
नए कपड़े:
कहते है कि, पूजा-पाठ के लिए इस दिन नए कपड़े पहनना कोई अनिवार्य नहीं है, लेकिन जो कपड़े आप पहनने वाले हैं, वे गलती से भी गंदे नहीं होने चाहिए। किसी भी देव या देवी की पूजा करते समय स्वच्छता का खास ध्यान रखे। इस दिन आप धुले हुए कपड़े पहन सकते हैं। कोशिश करें कि कपड़ा लाल रंग का ही हो, क्योंकि ये दिन भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की खुशी में मनाया जाता है।
मेकअप नहीं करना चाहिए:
कई कन्याएं इस दिन मेकअप करके पूजा करने जाती हैं। भले ही श्रृंगार करना अच्छा माना जाता हों, लेकिन कहते हैं कि, इस दिन पूजा करने वाली महिलाओं को मेकअप नहीं करना चाहिए। जितने सादे भाव से आप पूजा-अर्चना में ध्यान लगाएंगी, वह उतना ही शुभ माना जाएगा।
चढ़ाई गई सामग्री:
बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि, भगवान शिव को चढ़ाई जाने वाली चीजों को खाना नहीं चाहिए। कहते हैं कि ये ठीक नहीं माना जाता है। मान्यता है कि चढ़ाई गई सामग्री का सेवन करना अशुभ होता है। अक्सर लोग इस गलती को हर बार दोहराते हैं।