Shanidevi Upay: अब शनिदेव को प्रसन्न करिए, बिना एक रुपए खर्च करें, जानिए खास उपाय
यदि व्यक्ति के कर्म अच्छे हो तो शनिदेव की कृपा से वह जीवन की ऊंचाइयों को छूता है।

उत्तर प्रदेश, Digital Desk: शनिदेव (Lord Shani) को न्याय का देवता या फिर धर्मराज भी कहा जाता है। शनिदेव (Shani Dev Astro Tips) बिना किसी भेदभाव, ऊंच-नीच के हर व्यक्ति को उसके द्वारा किए गए कर्मों का फल देकर न्याय प्रदान करते हैं। पृथ्वी पर मनुष्य के जीवन में शनि देव की दशा जरूर आती है। शनि देव हर 30 साल में अलग-अलग राशियों में होते हुए वापस उसी राशि में आ जाते हैं, जहां से चले थे। जो किसी राशि में शनि की साढ़ेसाती शुरू होती, तो उस समय पिछले 30 सालों में किया कर्मों का फल देते हैं। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि, वह सिर्फ दंड देते हैं। यदि किसी व्यक्ति के कर्म अच्छे हैं, तो शनि देव की कृपा से वह नई ऊंचाइयों को छूता है। लेकिन अगर व्यक्ति के कर्म अच्छे नहीं है, तो उसे बहुत कठोर संघर्षों से गुजरना पड़ता है। कई बार तो शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक समस्याओं से भी गुजरना पड़ता है। हमारे शास्त्र और धर्मों में कुछ उपाय बताए गए हैं। जिन्हें किया जाए तो शनि देव (SHANI DEV) के प्रतिकूल प्रभाव और आने वाली परेशानियों से निपटा जा सकता है। हालांकि विद्वानों द्वारा जो उपाय बताए जाते हैं, वह काफी खर्चीली होते हैं। ऐसे में हम आज आपको ऐसे उपाय बताएंगे जिसमे आपके पैसे खर्च नहीं होंगे।
यह भी पढ़े: Mahashivratri 2022: महाशिवरात्रि के शुभ पर्व पर भूलकर भी शिवलिंग पर न चढ़ाएं यह चीजें
उपाए:
• प्रत्येक शनिवार को महाराज दशरथ द्वारा लिखा गया दशरथ स्तोत्र का 11 बार पाठ करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है।
• मंगलवार के दिन हनुमान जी (HANUMAN) में तिल के तेल का दिया जलाने से शनि देव के कष्टों से मुक्ति मिलती है और हनुमान जी अपने भक्तों को किसी प्रकार का कष्ट नहीं आने देते।
• हर शनिवार को जल में चीनी और काला तिल मिलाकर पीपल की जड़ों में अर्पित करना चाहिए, उसके बाद तीन चक्कर लगाने चाहिए जिससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
• ज्योतिष में दिए गए शनि वैदिक मंत्र का जाप करने से भी शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है।