Mahashivratri 2022: महाशिवरात्रि पर चमकेगी इन पाँच राशियों की किस्मत, बनी रहेगी भगवान शिव की कृपा
इस साल महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की ख़ास कृपा इन पाँच राशियों पर रहेगी।

उत्तर प्रदेश, Digital Desk: हिंदू धर्म परंपरा में महाशिवरात्रि के (Maha Shivratri 2022) त्योहार का बहुत ही खास महत्व है। इस दिन भगवान शिव के भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं और भगवान शिव की पूजा करते हैं। इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 01 मार्च मंगलवार को है। यह वार्षिक उत्सव देशभर में भव्य तरीके से मनाया जाता है, इस दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए आप बेलपत्र और जल अर्पित (Maha Shivratri) कर सकते हैं। ऐसा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। इस साल महाशिवरात्रि का त्योहार कुछ राशियों (Zodiac Signs) के लिए बहुत ही खास एवं शुभ रहेगा। इसमें मेष राशि, वृश्चिक राशि और कुंभ राशि जैसी राशियां शामिल है। इन राशियों के जातक पर भगवान शिव की विशेष कृपया रहेगी।
मेष राशि:
मेष राशि वालों के लिए इस साल महाशिवरात्रि का पर्व बहुत ही शुभ रहेगा। इस दिन शिव के मंदिर में जाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। भगवान शिव के आशीर्वाद से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। आपके हर कार्य सफल भी होंगे।
मिथुन राशि:
महाशिवरात्रि (RASHI BHAVISHYA) के दिन शुभ समाचार मिलने की उम्मीद नज़र आ रही है। भगवान शिव भी आप पर अपनी विशेष कृपा बरसाएंगे। आपके वैवाहिक जीवन में भी कुछ अच्छे बदलाव आएंगे. रिश्तों में सुधार होने की सबसे अधिक संभावना है। अपने साथी के साथ अपने बंधन को मजबूत करने के लिए इस समय आसपास की ऊर्जा का इस्तेमाल करिए।
यह भी पढ़े: HOLI 2022: जानिए इस बार कब है होली?, कब है होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
वृश्चिक:
इस राशि के जातकों पर इस शिवरात्रि पर भगवान शिव (Shiv) की विशेष कृपा होगी। इनके जीवन में अधिक मानसिक शांति और संतुलन बना रहेगा। अगर इस राशि के जातक नौकरी की तलाश में है, तो इन्हें कई अच्छे अवसर मिलने की संभावना है। नौकरी और व्यापार में सफलता मिलने के योग प्रबल नजर आ रहे हैं।
मकर राशि:
मकर राशि वालों को शनि देव और महादेव दोनों से विशेष आशीर्वाद मिलेगा। इस शिवरात्रि पर बेलपत्र, गंगा-जल, गाय के दूध के साथ भगवान शिव की पूजा करने से आपको समृद्धि और खुशी मिलगी।
कुंभ राशि:
इस राशि के लोगों को भी शनि देव और महादेव दोनों की तरफ़ से भी आशीर्वाद प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आप सफल रहेंगे और धन के साथ-साथ आमदनी में भी वृद्धि होगी। इस पर्व पर उपवास अवश्य करें और विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करें।