Vastu Tips 2022: घर के किचन में मिट्टी के बर्तन रखने से आएगी जीवन में खुशहाली, चमकेगी आपकी क़िस्मत
शास्त्रों के अनुसार शुभ और पवित्र होते है मिट्टी के बर्तन।

उत्तर प्रदेश, Digital Desk: आजकल मिट्टी के बर्तन हमारे घर में बड़े ही कम इस्तेमाल किए जाते हैं। लेकिन पहले मिट्टी के बर्तनों में खाना खाया जाता था। लेकिन समय के साथ काफी कुछ चीजें बदल चुकी हैं। वास्तु शास्त्र (Vastu Tips 2022) के अनुसार आपके किचन (Kitchen Vastu Tips) में इस्तेमाल की जाने वाली मिट्टी के बर्तन एक तरफ जहां आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं, तो वहीं इनकी वजह से आपके जीवन में धन की वृद्धि होती है और हमेशा जीवन में खुशहाली बनी रहती है। पहले के जमाने में मिट्टी के बर्तनों में खाना बनाया जाता था। इससे जहां सेहत अच्छी रहती है, वहीं शास्त्रों में मिट्टी के बर्तन को बहुत ही पवित्र और शुभ माना गया है।
विस्तार:
आजकल मिट्टी के बर्तनों (Clay Pots) का चाल चलन कम हो चुका है। मगर अब भी यह कई खास अवसरों पर आपके घर में इस्तेमाल किए जाते होंगे। ऐसे में आप भी जानिए आपके किचन में किस तरह के मिट्टी के बर्तन होने चाहिए। साथ ही घर में रखे हुए मिट्टी के बर्तन आपके जीवन पर किस तरह का प्रभाव डालते हैं।
बुरी नज़र:
मिट्टी के बर्तन बुरी नजर से बचाते हैं, यानी घर में इन बर्तनों को रखने से बुरी नजर का प्रभाव कम रहता है। यह बर्तन जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं।
शुभ माने जाते है:
विवाह के मौके पर पूजा में इस्तेमाल किया जाने वाले बर्तन मिट्टी के ही होते हैं। इसी वजह से उन्हें काफी शुभ माना गया है और इनका इस्तेमाल बेहतरी के लिए किया जाता है।
मिट्टी के घड़े में पानी:
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में उत्तर पूर्वी दिशा में घड़े में पानी भरकर रखने से नकारात्मक ऊर्जा घर से दूर रहती है। वही तनाव की स्थिति में घड़े में रखा हुआ पानी पीने से आराम मिलता है।
मिट्टी की मूर्ति:
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पूजा के लिए भगवान की मिट्टी की मूर्ति रखनी चाहिए, इससे घर में हमेशा खुशहाली बनी रहेगी।
सजावट के लिए:
अगर आप चाहते हैं कि, आपके घर में सब खुश रहे। तो अपने घरों में मिट्टी के सजावटी चीजों का इस्तेमाल किया करिए। मिट्टी के फ्लावर पॉट अपने घर की दक्षिण पूर्वी दिशा में रखें।
टूटे-फूटे:
किचन में जो बर्तन रखे हैं, वह टूटे फूटे या दबे हुए ना हो। ऐसे बर्तनों को किचन में नहीं रखना चाहिए, ऐसे बर्तन किचन में रखने चाहिए जो अधूरी न हो और बर्तन ठीक स्थिति में हो। अगर वह ढक्कन वाला है, तो उसका ढक्कन भी जरूर होना चाहिए।