Vindhyachal Mandir Darshan Timing : मन्दिर का नियम बदला, अब इस समय के बाद होगा चरण स्पर्श जानिए
बीते शुक्रवार की देर रात मां विंध्यवासिनी मंदिर धाम में जिला प्रशासन द्वारा चरण स्पर्श करने के लिए नया समय निर्धारित किया है
Sun, 11 Dec 2022

पंडा समाज एवं जिला प्रशासन की आपसी सहमति से संध्या काल चार बजे से लेकर रात बारह बजे तक आम श्रद्धालुओं के लिए मां विंध्यवासिनी का चरण स्पर्श कराने के लिए समय निर्धारित किया गया था
मिर्ज़ापुर, Digital Desk: आदिशक्ति जगतजननी माँ विंध्यवासिनी के धाम में दर्शन-पूजन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखते हुए प्रबन्धन ने नियमों में बदलाव किये हैं। अब से शाम के बजाय दर्शनार्थियों को प्रत्येक दिन मंगला आरती के बाद प्रातःकाल आठ बजे तक यानि कुल तीन घंटे तक माँ विंध्यवासिनी के चरण स्पर्श करने की सुविधा होगी। वहीं ग़ौरतलब है कि सुबह आठ बजे के बाद व पूर्णिमा तथा विशेष पर्व पर माता का चरण स्पर्श पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
आपको बता दें इससे पहले पंडा समाज एवं जिला प्रशासन की आपसी सहमति से संध्या काल चार बजे से लेकर रात बारह बजे तक आम श्रद्धालुओं के लिए मां विंध्यवासिनी का चरण स्पर्श कराने के लिए समय निर्धारित किया गया था। बीते शुक्रवार की देर रात मां विंध्यवासिनी मंदिर धाम में जिला प्रशासन द्वारा चरण स्पर्श करने के लिए नया समय निर्धारित किया है।
आरती का समय :
- मंगला आरती : भोर चार से पांच बजे तक
- राजश्री आरती : दोपहर 12 से एक बजे तक
- संध्या आरती : रात साढ़े सात से साढ़े आठ बजे तक
- बड़ी आरती : रात साढ़े नौ से साढ़े दस बजे तक
शयन का समय :
- दोपहर एक से डेढ़ बजे
- रात 12 बजे से भोर चार बजे तक
चरण स्पर्श समय :
- सुबह पांच से आठ बजे तक
सभी दर्शनार्थी इस बात का भी ध्यान दें कि पूर्णिमा एवं विशेष पर्व पर पूर्ण रूप से चरण स्पर्श पर मनाही रहेगी। अमर उजाला कि ख़बर के अनुसार फ़िलहाल जिला प्रशासन एवं श्री विंध्य पंडा समाज की ओर से एक हफ्ते के लिए ट्रायल किया जा रहा है। इस ट्रायल के बाद जिला प्रशासन एवं पंडा समाज संयुक्त रुप से बैठक कर मां के चरण स्पर्श करने को लेकर निर्णय ले सकते हैं।रिपोर्ट- रवि यादव, जिला संवाददाता
मिर्ज़ापुर ऑफिशियल