Gayatri Mantra Tips: क्या होते है गायत्री मंत्र के फ़ायदे
गायत्री माता की पूजा करना और उनके मंत्रो का जाप करना अत्यंत शुभ माना गया है।

उत्तर प्रदेश, Digital Desk: दिमाग को शांत एवं तनाव को दूर करने के लिए करने के लिए गायत्री मंत्र (Gayatri Mantra) का जाप सबसे लाभकारी माना जाता है। गायत्री मंत्र से बड़ी से बड़ी समस्या दूर होती है एवं मन को शांति मिलती है। वैशाख महीने के बाद ज्येष्ठ महीने की शुरुआत होती है, जिसमें गायत्री जयंती पड़ती है। ऐसा माना जाता है कि इसी दिन गायत्री माता प्रकट हुई थी। गायत्री माता की पूजा करना और उनके मंत्रो का जाप करना अत्यंत शुभ माना गया है।
कब करें गायत्री मंत्र का जाप:
• सूर्योदय से पहले
• दोपहर में
• सूर्यास्त से पूर्व
यह भी पढ़े: Hanuman Chalisa Mystery: क्या है हनुमान चालीसा का इतिहास, कैसे की थी बंदरो ने की थी तुलसीदास जी मदद
फायदे:
• गायत्री मंत्र का जाप करने से मन को शांति मिलती है और मन एकाग्र रहता है।
• दुख, दरिद्रता, पाप सब दूर हो जाते है।
• संतान प्राप्ति के लिए भी गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए।
• कार्यो में सफलता के लिए भी गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए।
• पितृदोष, कालसर्प दोष, राहु-केतु तथा शनि दोष की शांति के लिए गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए।