Mesha Sankranti 2022: कब है मेष संक्रांति?, जानिए इसका खास महत्व

पंचांग के अनुसार, सूर्य का मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश 14 अप्रैल दिन गुरुवार को होगा।

 
Image: self

मेष संक्रांति का समय 14 अप्रैल को सुबह 08:56 बजे है।

उत्तर प्रदेश, Digital Desk: सूर्य इस वक़्त मीन राशि में है। एक राशि से दूसरे राशि में प्रवेश करने की घटना को संक्रांति (MESHA SANKRANTI) कहते हैं। सौर कैलेंडर में सूर्य की संक्रांति का बड़ा ही महत्व है, क्योंकि इस दिन से ही नए माह का प्रारंभ होता है। अब सूर्य की मेष संक्रांति आने वाली है। मेष संक्रांति से सौर कैलेंडर के नए वर्ष का प्रारंभ होता है। सूर्य की संक्रांति पर नदियों में स्नान करने और दान करने की परंपरा है। ऐसा करने से पुण्य प्राप्त होता है और सूर्य पूजा से सफलता, धन, धान्य, संतान सुख आदि की प्राप्ति होती है।

मेष संक्रांति 2022:

पंचांग के अनुसार, सूर्य का मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश 14 अप्रैल दिन गुरुवार को होगा। जिस समय सूर्य देव मेष में प्रवेश करेंगे, उस समय मेष संक्रांति होगी। मेष संक्रांति का समय 14 अप्रैल को सुबह 08:56 बजे है।

यह भी पढ़े: Chaitra Navratri 2022: चैत्र नवरात्रि में करें यह खास उपाए

मेष संक्रांति 2022 पुण्य काल:

14 अप्रैल को मेष संक्रांति का पुण्य काल 7:15 मिनट का होगा। इसका प्रारंभ सुबह 05 बजकर 57 मिनट से होगा, जो दोपहर 01 बजकर 12 तक रहेगा। इस दिन मेष संक्रांति का महा पुण्य काल 04 घण्टे 16 मिनट का होगा। महा पुण्य काल सुबह 06 बजकर 48 मिनट पर शुरु होगा और इसका समापन 11 बजकर 04 मिनट पर होगा।