केंद्रीय मंत्री Mukhtar Abbas Naqvi द्वारा Haj को लेकर बड़ा अपडेट, अगली महीने होंगी तारीख घोषित

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कोरोनावायरस के प्रभाव को ध्यान में रखकर हज की व्यवस्थाएं की जाएंगी, जिसमें कुछ परिवर्तन एवं सुधार होंगे।

 
image source : ritualtrip
Saudi Arab की सरकार अनुसार होंगी सभी व्यवस्था।

Digital Desk: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बीते शुक्रवार इस बात का ऐलान किया कि Haj 2022 की यात्राओं की तारीख जल्द घोषित की जाएंगी एवं हज की यात्रा 2022 में शुरू होंगी। नकवी ने कहा कि कोरोनावायरस को देखते हुए हज यात्राओं के नियमों में कुछ परिवर्तन किए गए हैं। जिसके अनुसार ही लोग हज यात्रा पर सफर कर पाएंगे।

क्या होंगे परिवर्तन -

• मुख्तार अब्बास नकवी ने बताया कि इस बार Haj की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से होगी। इसका मतलब है कि हज कमेटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म का आवेदन करना होगा।

 official website: hajcomittee.gov.in

• इस बार केवल 65 वर्ष तक के ही लोग हज की यात्रा पर सफर कर सकते हैं। इसके ऊपर के उम्र वाले लोगों को हज यात्रा का आवेदन करने नहीं दिया जाएगा।

• आवेदन करने वाले लोगों के पासपोर्ट की वैधता 31 दिसंबर 2022 तक होनी चाहिए।

• वहीं महिलाएं बिना मरहम के भी एक साथ समूह में आवेदन कर सकती हैं। जिनकी उम्र सीमा 45 से लेकर 65 वर्ष तक होनी चाहिए।

• सऊदी अरब के नियम अनुसार हज यात्रा कर रहे सभी यात्रियों को दोनों टीकाकरण होना चाहिए। तभी वे आवेदन कर सकेंगे।

• कोरोनावायरस महामारी को देखते हुए इस बार हज की संपूर्ण प्रक्रिया 100% ऑनलाइन एवं डिजिटल माध्यम होगी। जिससे संक्रमण का कोई भी खतरा न फैले।

2022 में होगी Haj Yatra -

ऑनलाइन फॉर्म का आवेदन अभी किया जा सकता है, जिसके बाद 2022 में हज की यात्रा शुरू होगी।