Chandra Grahan 2021: 580 साल बाद लगेगा ऐसा चंद्र ग्रहण, जानिए किन राशियों को होगा फ़ायदा
रिपोर्ट के मुताबिक भारत में इस बार चंद्र ग्रहण का समय दोपहर 12:48pm से लेकर शाम 4:17pm तक है, यानी इस आंशिक चंद्र ग्रहण की अवधि लगभग 3 घंटे 29 मिनट की होगी।

580 साल बाद लगने जा रहा है, सबसे लंबा चंद्रग्रहण।
भारत में कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण?
भारत में चंद्रग्रहण शुक्रवार 19 नवंबर को लगने वाला है। यह चंद्रग्रहण मणिपुर की राजधानी इंफाल और उसकी सीमाओं से लगे इलाकों में देखा जा सकता है। असम या अरुणाचल प्रदेश के क्षेत्रों में भी या चंद्रग्रहण आपको दिखाई दे सकता है। हालांकि चंद्रग्रहण यहाँ भी पूरी तरह दिखने के बजाय एक हल्की सी रेखा के रूप में आपको नजर आएगा। 19 नवंबर के बाद, अगला चंद्र ग्रहण आपको 8 नवंबर 2022 को देखने को मिलेगा।
किन राशियों को होगा फ़ायदा:
मेष: मेष राशि के जातकों के लिए यह चंद्रग्रहण करियर के मामले में शुभ संकेत लेकर आ रहा है। आपको नए अवसर मिल सकते हैं, जो आपको भविष्य में एक बड़ा लाभ दिला सकता है।
कन्या: कन्या राशि के जातक इस दिन दिल से खुशी महसूस करेंगे। बेहतर होगा कि दिल की सुने और आगे बढ़े। आपको भी सफलता जरूर मिलेगी, कोई नया काम करने जा रहे हैं, तो यह बेहतर समय है।
तुला: तुला राशि वाले जातकों के लिए भी यह एक सफलता का दिन है। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा साथ ही धन लाभ भी होगा।
कुम्भ: कुंभ राशि के जातकों को भी आर्थिक लाभ मिलेगा। साथ ही साथ वर्कप्लेस में कुछ नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती है, जिसे आप बखूबी निभाएंगे।
मीन: मीन राशि वालों को भी करियर के मामले में सफलता मिलेगी। आज आप अच्छा काम करेंगे, अपना पुराना कर्ज चुकाएंगे और धन लाभ भी होगा।