Chatth Pooja: मानिए छट्ठ पूजा का महापर्व इन सुप्रसिद्ध गीतों के साथ, यहाँ सुनिए गानें

छठ पूजा का महापर्व 8 नवंबर 2021 से शुरू हो रहा है, यह त्यौहार 11 नवंबर 2021 तक चलेगा।

 
IMAGE SOURCE: TOI

सुनिए छट्ठ पूजा पर यह सुप्रसिद्ध गीत।

Digital Desk: छठ पूजा का महापर्व इस बार 8 नवंबर 2021 से शुरू हो चुका है, छठ का महापर्व 11 नवंबर 2021 की सुबह तक चलेगा। बहुत से लोगों के लिए छट्ठ महापर्व उनके लिए सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है। इसलिए लोग इसे बड़े हर्षोल्लास से त्योहार को मनाते हैं। इस त्यौहार को और उत्साह से मनाने के लिए सुनिए छठ माता पर समर्पित यह सुप्रसिद्ध गीत।

Uga Hai Suraj Dev - Anuradha Paudwal

छठ महापर्व पर सूर्य देवता की भी पूजा की जाती है। ऐसे में सूर्य देव के सूर्योदय एवं सूर्यास्त को अर्घ्य दिया जाता है। अनुराधा पौडवाल की आवाज में "उगा हो सूरज देव", सूरज देव को उगने के लिए कह रही हैं, ताकि लोग सूर्यदेव को अर्घ्य दे सकें।

Kelwa Ke Paat Par, Sharda Sinha -

"केलवा के पात पर" छठ मैया का बड़ा ही सुप्रसिद्ध गीत है। यह गीत 1986 में रिलीज हुआ था एवं हर छठ महापर्व पर इस गीत को बड़े मन से सुना जाता है।इसमें शारदा सिन्हा छठ पर्व पर व्रत रखने वाली महिलाओं को संबोधित कर रही हैं।

Aadit Manaila, Anuradha Paudwal -

आदित्य मनाइला भी छठ माता का एक बड़ा ही सुप्रसिद्ध गीत है। जिसे अनुराधा पौडवाल ने आवाज दी है। गीत में वह छठ माता का व्रत रखने वाली महिलाओं का वर्णन कर रही हैं। जिनको अनुराधा पौडवाल अपनी मधुर आवाज में संबोधित कर रही है।

Pahile Pahil Chatthi Maiya, Sharda Sinha-

छठ पर यह एक और बड़ा ही सुप्रसिद्ध गीत है, जिसको आवाज शारदा सिन्हा ने दी है। इसमें नाट्य रूपांतरण के जरिए दिखाया जाता है कि छठ महापर्व  की परंपरा सालों से चली आ रही है इसमें महिला पहली बार छठ व्रत रखती है एवं उसके उत्साह को इस गीत में दिखाया गया है। इसमें एम एस धोनी और Rakhtanchal में काम करने वाले अभिनेता कांति प्रसाद भी हैं।

Jai Chhathi Maiya Pawan Singh और Sonu Nigam -

इस गीत को हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। जिसमें सोनू निगम और पवन सिंह है। इस गीत में सोनू निगम की पत्नी छठ पूजा कैसे मनाती हैं एवं पवन सिंह उन्हें कैसे प्रेरित करते हैं, यह दिखाया गया है।