Dhanteras 2021: Dhanteras के शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने से होती है धन की प्राप्ति, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त
पूरे वर्ष में धनतेरस का समय खरीदारी करने के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन लोग अक्सर झाड़ू, खड़ा धनिया, सोना एवं चांदी खरीदते हैं।

जानिए धनतेरस का शुभ मुहूर्त।
Dhanteras 2021 पर्व का महत्व -
इस बार धनतेरस के दिन विशेष नक्षत्रों एवं कालखंड के सहयोग से त्रिपुष्कर योग बन रहे हैं। इस योग्य में जो भी कार्य किए जाते हैं वह तिगुना फल प्राप्त करते हैं। इस दिन धन का निवेश करके बहुत बड़ा लाभ कमाया जा सकता है, इसलिए यह योग्य केवल सुबह 10:30 बजे से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा।
कहा जाता है कि धनतेरस आते ही लोगों के घर में शांति एवं समृद्धि आती है। इसलिए लोग इस दिन घर में नई चीजों को खरीदते हैं और परंपरा अनुसार उन चीजों की पूजा करते हैं। इस दिन अक्सर लोग धनतेरस के दिन सोने और चांदी के बर्तन एवं आभूषण खरीदते हैं। यही वजह है की धनतेरस के दिन बर्तन बाजार और सर्राफा बाजार में अच्छी खासी भीड़ एवं रौनक देखने को मिलती है। लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं, जो महंगी चीजों की खरीदारी नहीं कर सकते है। क्योंकि आज भी सोना और चांदी खरीदना आसान बात नहीं है। लेकिन ज्योतिषाचार्य लोग बताते हैं कि धनतेरस में कोई कीमती धातु ही खरीदा जाए ऐसा आवश्यक नहीं है। अगर कोई सच्चे मन से ₹5 की कीमत वाली पेन भी पूजा स्थान पर खरीदकर रखता है, तो उसे उतना ही पुण्य प्राप्त होता है, जितना पूजा में सोना चांदी और नया भूषण खरीद कर रखने वालो को होता है। हर नई खरीदी हुई चीज में कुबेर देवता का वास होता है, ऐसा माना जाता है।
लेकिन इस बात का खास ध्यान रखा जाता है कि धनतेरस पर शुभ मुहूर्त पर ही की चीजों की खरीदारी की जाए और प्राथमिकता के आधार पर शुभ मुहूर्त में ही उसकी पूजा भी हो। इसलिए हम आपको बताएंगे खरीददारी करने के शुभ मुहूर्त एवं पूजा विधि का भी शुभ मुहूर्त।
धनतेरस खरीददारी, शुभ मुहूर्त -
इस बार धनतेरस 2 नवंबर यानी मंगलवार को पड़ रहा है।
धन त्रयोदशी पूजन मुहूर्त
लाभ - प्रातः 11.31 से 12.10 तक
अभिजित - प्रातः 11.48 से 12.33 तक
अमृत - दोपहर 12.10 से 01.34 तक
लाभ - शाम 07.23 से 08.59 तक
शुभ - रात्रि 10.35 से 12.35 तक
राहु काल - 2.59pm से 04.23 तक