Makar Sankranti 2022: भूल कर भी Makar Sankranti के दिन न करें यह काम, कौन सा खास उपाए आपको पहुँचाएगा लाभ
हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का एक खास महत्व है। कई जगह इस दिन से ही साल की नई शुरुआत मानी जाती है। यह त्यौहार केवल भगवान सूर्य और शनि देव को समर्पित होता है।

Digital Desk: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति(Makar Sankranti) का एक खास महत्व है। कई जगह से इसी दिन साल की नई शुरुआत मानी जाती है। देश के कई हिस्सों में इस त्यौहार को धूमधाम से मनाया जाता है। बताया जाता है कि इस दिन भगवान सूर्य और शनि देव की पूजा की जाती है एवं यह दिन उन्हें पर समर्पित होता है। ऐसा माना जाता है कि इस पर्व पर गंगा स्नान, व्रत, कथा, दान और भगवान सूर्य देव(Sun God) की उपासना करने से घर में सुख शांति एवं समृद्धि आती है।
बताया जाता है कि सूर्य देव के पूजा करने के बाद इस दिन किया गया दान फलदायक माना जाता है। इस दिन तिल की बनी हुई चीजों का दान अवश्य करना चाहिए। इतना ही नहीं इस दिन 14 चीजों का दान करने की वजह से आपको अच्छा फल प्राप्त होता है। इस दिन खरीफ की फसल चावल,चना, मूंगफली, गुड़, तिल और उड़द जैसी चीजों से बने सामग्री को भगवान सूर्य और शनि देव की पूजा करनी चाहिए। मकर संक्रांति से जुड़े कई नियमों को फॉलो करना जरूरी होता है। हालांकि कुछ ऐसे कार्य भी होते हैं, जिसे इस दिन नहीं करना चाहिए।
क्या करें:
• इस दिन में नदी में स्नान करना शुभ माना जाता है। लेकिन अगर यह संभव ना हो, तो घर में ही पानी में काला तिल डालकर स्नान करिए।
• इस पर पर शनिदेव को प्रसन्न करना आप काफी अच्छा माना जाता है। इसलिए काले तिल का दान करिए।
• इस दिन तिल वाला पानी पीजिए, साथ ही तिल के लड्डू खाइए और तिल का उबटन लगाना काफी शुभ माना जाता है।
• मकर संक्रांति पर खिचड़ी खाना भी काफी शुभ माना जाता है। व्रत में इससे आप प्रसाद के रूप में खाए।
क्या न करें:
• इस दिन दान की खास महत्व होती है। अगर आपके घर कोई भिखारी आए या गरीब कुछ मांगने आए। तो भूल कर भी उसे खाली हाथ मत भेजिएगा, उसे खिचड़ी भेंट करें।
• हिंदू धर्म में इस दिन को शुभ माना जाता है । इसलिए इस दिन किसी भी तरह के नशे से दूर रहें।मदिरापान या अन्य नशीले पदार्थ का सेवन अशुभ होता है।
• वैसे तो व्रत रखने वालों को कई नियम फॉलो करने पड़ते हैं। लेकिन जो व्रत नहीं रख सकते और पूजा पढ़ना विश्वास रखते है, तो उन्हें भी कुछ नियमों का पालन करना पड़ता है। स्नान एवं पूजा से पूर्व किसी भी तरीके का भोजन मत करिए।