Karwa Chauth 2021: खास होगी इस वर्ष Karwa Chauth की पूजा, भगवान सूर्यदेव की बरसेगी कृपा, जानिए शुभ महूरत
इस बार Karwa Chauth का व्रत 24 अक्टूबर 2021, यानी रविवार को है। रविवार के दिन व्रत रखने से सूर्य देव की कृपा प्राप्त होगी।

इन Karwa Chauth सूर्यदेव होंगे प्रसन्न।
Digital Desk: महिलाओं के लिए Karwa Chauth 2021 का त्यौहार काफी खास होता है। सुहागन महिला अपने पति के सलामती एवं दांपत्य जीवन को खुश रखने के लिए इस व्रत को रखती है। यह व्रत हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि में रखा जाता है। पंचांग के अनुसार साल 2021 में करवा चौथ का व्रत 24 अक्टूबर को दिन यानी रविवार को रखा जाएगा।
क्या है विशेष?
इस साल करवा चौथ का व्रत रविवार के दिन पड़ रहा है। हिंदू धर्म के अनुसार रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित है। रविवार के दिन व्रत रखने से सूर्यदेव अति प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर विशेष कृपा भी बरसाते हैं। इत्तेफाकन रविवार के दिन करवा चौथ का व्रत भी रखा जाएगा। धार्मिक मान्यता है कि सूर्य देव की कृपा से भक्तों को दीर्घायु की प्राप्ति होती है और वह आरोग्यता को भी प्राप्त करते हैं।
करवा चौथ का व्रत भी दीर्घायु के लिए रखा जाता है। ऐसे में रविवार के दिन करवा चौथ का महत्व बहुत ही अधिक है। यही नहीं इस बार करवा चौथ की पूजा रोहिणी नक्षत्र में होगी। इसका मतलब है कि रविवार के दिन और रोहिणी नक्षत्र होने की वजह से व्रत रखने वाली महिलाओं पर सूर्य देव की असीम कृपा होगी।
शुभ मुहूर्त-
इस बार चाँद रोहिणी नक्षत्र में निकलेगा और व्रत का पूजन भी इसी नक्षत्र में किया जाएगा। कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि, यानी 24 अक्टूबर 2021 रविवार सुबह 3:01 से शुरू होगी। यह तिथि अगले दिन 25 अक्टूबर को सुबह 5:43 तक समाप्त होगी। करवा चौथ के दिन चांद निकलने का समय 8:11 बताया जा रहा है। पूजन के लिए भी शुभ मुहूर्त शाम 6:55 से लेकर 8:51 तक रहेगा।