Indoor Plants : जानिए हिन्दू धर्म और उससे जुड़े ख़ास पेड़ पौधों के बारे में

चाहे पीपल हो या तुलसी, हिन्दू जनमानस के जीवन में कुछ पेड़ पौधे बहुत महत्त्वपूर्ण होते हैं। आइये जाने ऐसे ही कुछ पौधों के बारे में जिनकी चर्चा शास्त्रों में भी की गई है।
 
hindu plant
गौर करने वाली बात ये है कि, न सिर्फ पेड़ पौधों को वेद पुराण में महत्त्व दिया गया बल्कि आज भी उन्हें उसी रूप से ख़ास माना जाता है।  ये पेड़ सिर्फ पूजा के लिए ही नहीं बल्कि घर-परिवार से नकारात्मकता को दूर करने में भी कारगर माने जाते हैं।


Digital Desk: हर संस्कृति की अपनी मान्यताएं होती है।  कुछ किस्से होते हैं, कुछ कहानियां होती हैं।  ऐसा ही हमारा हिन्दू धर्म है।  हमारी संस्कृति में कई सारे मान्यताएं सदियों से चली आ रही हैं।  कई सारी पौराणिक कथाएं लम्बे समय से प्रचलित हैं। इसी तरह से हिन्दू धर्म कई सारे पेड़ पौधों को बहुत महत्त्वपूर्ण माना जाता है। पौराणिक काल से उन पौधों का घर में होना या ऐसे पौधों को लगाना शुभ का प्रतीक माना गया है।

गौर करने वाली बात ये है कि, न सिर्फ पेड़ पौधों को वेद पुराण में महत्त्व दिया गया बल्कि आज भी उन्हें उसी रूप से ख़ास माना जाता है।  ये पेड़ सिर्फ पूजा के लिए ही नहीं बल्कि घर-परिवार से नकारात्मकता को दूर करने में भी कारगर माने जाते हैं,  सकारात्मक ऊर्जा को बनाये रखने में भी इन्हें इस्तेमाल किया जाता है।  आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ अत्यंत ख़ास पेड़ पौधों के बारे में।

तुलसी का पौधा 

tulsi plant

जैसे हर घर में एक पूजा स्थल होता है, ठीक उसी प्रकार हर हिन्दू परिवार के घर में एक तुलसी का पौधा ज़रूर मौजूद होगा।  लोग प्रतिदिन सुबह तुलसी के पौधे को स्नान के बाद जल चढ़ाते हैं।  उनका ऐसा मानना है कि तुलसी का पौधा घर की सारी नकारात्मकता को दूर कर देता है।  हर शुभ काम में तुलसी की पूजा की जाती है।  कुछ लोग ये भी मानते है की तुलसी से घर में संपत्ति बानी रहती है।  

पीपल का पेड़ 

peepal home plant

हिन्दू शास्त्रों के मुताबिक़ पीपल के पेड़ बहुत महत्त्वपूर्ण माना गया है। इसे अत्यंत पूजनीय और पवित्र माना जाता है।  कहा जाता है कि, अगर जीवन में कोई भी दुःख तकलीफ या परेशानी हो तो पीपल के पेड़ की सेवा करनी चाहिए।  इसे अक्सर भगवान शनि के मंदिर के पास देखा जा सकता है।  जो लोग शनि दोष से पीड़ित होते हैं, उन्हें ख़ास तौर से पीपल के पेड़ के नीचे तेल का दिया जलाना चाहिए।  इससे शनि दोष दूर करने में लाभ मिलता है।  

कमल का फूल

kamal ka phool
कमल के फूल को लक्ष्मी जी का प्रतीक माना जाता है।  देवी लक्ष्मी की प्रतिमा में वह इसी फूल पर विराजती हैं।  कमल का फूल देश का राष्ट्रीय फूल होने के साथ साथ कई देवी देवताओं का पसंदीदा माना जाता है। यह पवित्रता, सौंदर्य एवं दिव्यता का प्रतीक है।  हवन की आहुति में भी कमल के फूल को सुखाकर इस्तेमाल किया जाता है।  ऐसा माना जाता है कि, इसे अर्पित करने से सौभाग्य और आध्यात्म की प्राप्ति होती है।  

केले का पेड़

kele ka ped

हिन्दू धर्म के सबसे पवित्र पेड़ों में से एक है केले का पेड़। इसे भगवान विष्णु का प्रतीक माना जाता है।  इसलिए विष्णु जी के दिन, गुरूवार को इसकी पूजा की जाती है।  भगवान विष्णु सभी देवताओं में  श्रेष्ठ माने जाते है।  इसलिए कहा जाता है केले के वृक्ष की पूजा से प्रसन्न होते हैं और सभी बिगड़े, रुके, असफल कार्यों को सफल बनाते हैं।  

बेल का पेड़

bel ka ped

बेल के वृक्ष का इस्तेमाल शिव जी की पूजा अर्चना के लिए किया जाता है,  यह वृक्ष भी हिन्दू धर्म के लिए काफी महत्त्वपूर्ण है।  इसकी पत्तियां भगवान शिव को चढ़ाई जाती हैं।  ऐसा मन जाता है की अगर बेल की पत्तियां रोज़ शिव जी को अर्पण करे तो भोले भंडारी सारे बिगड़े काम बना देते हैं।  
 

source: TV9 भारतवर्ष