जानिए Diwali, Govardhan Pooja, Bhaidooj और Dhanteras के शुभ मुहूर्त, पढ़िए इनका महत्व

इस बार धनतेरस का पर्व 2 नवंबर मंगलवार से शुरू हो रहा है, 3 नवंबर को चतुर्दशी है, 4 नवंबर को दिवाली, 5 नवंबर को गोवर्धन पूजा एवं 6 नवंबर को भाई दूज.

 
image source : speakin

जानिए इन पर्व के शुभ मुहूर्त।

डिजिटल डेस्क: हमारी भारतीय संस्कृति में हर एक त्यौहार का एक अलग महत्व है एवं अलग विशेषता, 2 नवंबर से पांच दिवसीय त्यौहार का शुभारंभ होने जा रहा है। 2 नवंबर को धनतेरस का त्यौहार है इस दिन लोग अपने घर से पुरानी चीजों को निकालते हैं और नई चीजें खरीदते है। ताकि उनके घर से दुख और दरिद्रता दूर हो जाए एवं उनके घर में लक्ष्मी का वास हो। 3 नवंबर को रूप चतुर्दशी मनाई जा रही है, इस दिन को परिवारजनों के लिए मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन दुख दरिद्रता दूर करने के लिए एवं किसी की अकाल मृत्यु होने से बचने के लिए आराधना की जाती है। इस दिन घर के द्वार पर चारमुखी दीपक जलाया जाता है।

4 नवंबर को दिवाली का महा पर्व है इस दिन को बुराई के ऊपर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान लक्ष्मी और गणेश भगवान की पूजा की जाती हैम ताकि सभी के घर में सुख एवं समृद्धि हो एवं सबके घर में माता लक्ष्मी का आगमन हो। इस दिन लोग खूब पटाखे फोड़ते हैं, दिए जलाते हैं, अपनी करीबी लोगों को मिठाई बांटते हैं। 5 नवंबर को गोवर्धन पूजा मनाई जाएगी गोवर्धन पर्वत की पूजा करके प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया जाता है। वहीं 6 नवंबर को भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा, इस दिन बहन अपने भाई को तिलक लगाकर उनकी सलामती की दुआ मांगती है एवं भाई भी अपनी बहन को हमेशा सुरक्षित रखने का वचन देता है।


शुभ मुहूर्त -

Dhanteras -

11.48am to 01.40pm तक

खरीददारी का समय - 6.12 pm से 10.21pm तक

पूजन का समय - 6.30pm से 08.11pm तक

Roop Chaturdarshi:

दीपक जलाने का समय - 6pm से 8pm तक

Diwali -

पूजा का समय - 08.10pm से 10.15pm तक

Govardhan Pooja -

03.02pm से लेकर 8pm तक

Bhai Dooj -

शुभ मुहूर्त - 10.30pm से 11.40pm तक,
फिर 01.24pm से 04.26pm तक, अंततः 6.02pm से लेकर 10.05pm तक