Krishna Janmashtami 2021: कृष्ण जन्माष्टमी पर दीजिए अपने बच्चे को नटखट बाल गोपाल का लुक
जन्माष्टमी का त्योहार बहुत ही खास होता है। क्योंकि यह भगवान श्री कृष्ण की जयंती है।
Sat, 28 Aug 2021

इस वर्ष 30 अगस्त को मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी।
मुम्बई, डिजिटल डेस्क: कृष्ण जन्माष्टमी के त्यौहार को सेलिब्रेट करने के लिए लोग तरह-तरह की तैयारियां करते हैं। घर में झांकी सजाई जाती है और माता-पिता घर में छोटे बच्चों को बाल गोपाल के रूप में तैयार करते हैं। इस दिन अक्सर लोग बाल गोपाल के रूप में बच्चों को सजा कर, उनकी खूबसूरत सी तस्वीर लेते हैं और सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं।
अगर आपको भी अपने बच्चे को बाल गोपाल के लुक देने में परेशानी हो रही है। तो आप इन आसान तरीकों को फॉलो कर सकते हैं -
बच्चों को बाल गोपाल बनाने हेतु सबसे पहले पीली धोती और कुर्ते की जरूरत होती है। पीले रंग की धोती कुर्ता आप बाजार से आसानी से खरीद सकते हैं और साथ ही एक सुंदर सा मुकुट भी जरूर खरीदें, बिना क्रॉउन के बच्चों का लुक अधूरा लगता है। उसके साथ एक मोरपंख भी लें, ताज में लगा मोर पंख कान्हा के लुक को कंप्लीट करता है। एक सुंदर सी बांसुरी भी खरीदें क्योंकि, बांसुरी श्री कृष्ण जी की एक विशेष पहचान है। बांसुरी के बिना उनका रूप अधूरा है।
ऐसे करें बच्चों को तैयार:
- बच्चों को कान्हा जैसा देखने के लिए उन्हें अच्छे से नहलाएं।
- फिर पीले रंग की धोती कुर्ता पहनाए।
- उनके चेहरे पर फाउंडेशन जेसीपी जैसी चीजें लगाकर उनके चेहरे को और सुंदर बनाएं।
- आंखों पर आई लाइनर या काजल लगाएं।
- बच्चे के गाल पर गुलाबी रंग का ब्लशर लगाएं।
- लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्हें क्राउन और मोर पंख लगाएं। फिर माला डालकर उन्हें बांसुरी अर्पित करें।
अब आपका प्यारा सा Kanha तैयार है।