Maa Vaishno Devi Tour Package: IRCTC द्वारा वैष्णों देवी के श्रद्धालुओं के लिए यह खास पैकेज, कीमत महज़...

माता वैष्णो देवी के दरबार में जाने हेतु आईआरसीटीसी द्वारा एक पैकेज का अनाउंसमेंट किया गया है। जो माता देवी के भक्तों के लिए काफी मददगार साबित होगा।

 
self

IRCTC द्वारा माता वैष्णों देवी का पैकेज घोषित।

DIGITAL DESK: माता वैष्णों देवी एक ऐसा तीर्थ स्थल है, जहां पर प्रत्येक व्यक्ति जाना चाहता है। यह एक पवित्र स्थल है, जहां पर प्रत्येक वर्ष लगभग लाखों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए जाते हैं। चाहे कोई भी मौसम हो, हर मौसम में हर समय माता के दरबार में हमेशा भारी संख्या देखने को मिलती है। इसी बीच आईआरसीटीसी ने माता के श्रद्धालुओं के लिए एक खास पैकेज का अनाउंसमेंट किया है। जिससे माता के श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलने वाली है।

जानिए इस खास पैकेज के बारे में:

Maa Vaishnodevi With Patnitop:

माता वैष्णो देवी वाला यह पैकेज 6 दिन और 5 रातों का होगा। इसमें आईआरसीटीसी वैष्णो देवी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बेहद शानदार ऑफर लेकर आई है। इस पैकेज की शुरुआत महू रेलवे स्टेशन से होगी जो मध्य प्रदेश स्थित है। रात भर यात्रा करने के बाद यात्री अगले दिन कटरा पहुंच जाएंगे, कटरा में रात भर आराम करने के बाद अगले दिन श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाएंगे। दर्शन के लिए यात्रियों को सारा खर्चा खुद ही उठाना पड़ेगा। वहीं दर्शन कर रहे यात्रियों को होटल लौटकर आराम कर सकेंगे अगले दिन यात्री नाश्ते के बाद पटनीटॉप की यात्रा पर निकलेंगे इसके बाद यात्री वापस कटरा लौट जाएंगे और अगले दिन महू के लिए रवाना हो जाएंगे।

₹ 10,101 का Tour Package:

बता देगी माता वैष्णो देवी पटनीटॉप का यह टूर पैकेज कुल ₹10101 का होगा। इस टूर पैकेज में यात्रियों को सेकंड और थर्ड एसी में यात्रा करने की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा यात्रियों के आराम के लिए डीलक्स होटल में भी व्यवस्था रहेगी। वहीं सभी यात्रियों के घूमने  जाने के लिए गाड़ियां भी मौजूद रहेगी। अंततः 3 दिन के नाश्ते एवं डिनर की भी व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।

Official Website:

माता वैष्णों देवी IRCTC यात्रा के अधिक जानकारी हेतु आप IRCTC की वेबसाइट पर चेक कर सकते है।

https://www.irctctourism.com

​​