Mauni Amavasya 2022: मौनी अमावस्या पर पित्र दोष से पाएं छुटकारा, बस करना होगा यह आसान उपाय

मौनी अमावस्या के दिन हर कोई कुछ विशेषताएं करता है, जिससे उसे पित्र दोष से छुटकारा मिल जाता है। अगर आपको भी इस दिन देना विशेष लाभ पाना है, तो यह उपाए फॉलो करिए।

 
image: bhaskar
ज़रूर करें यह खास उपाए।

Digital Desk: हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार अमावस्या तिथि का एक खास की विशेष महत्व है। मौनी अमावस्या(Mauni Amavasya 2022) तिथि पर दान, स्नान और पूजा-पाठ करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। हिंदू पंचांग अनुसार माघ महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहते हैं। इस बार मौनी अमावस्या 1 फरवरी के दिन पड़ रही है। अमावस्या पर गंगा स्नान का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन मौन व्रत धारण करके पितरों को तर्पण और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि अमावस्या में सबसे खास मौनी अमावस्या होती है और इस दिन पित्र दोष से छुटकारा पाने का सबसे बढ़िया मौका होता है। मौनी अमावस्या तिथि पर कुछ उपाय करने से पित्र दोष से मुक्ति मिल जाती है।

उपाए:

• ऐसी मान्यता है कि भगवान सूर्य को रोज सुबह जल अर्पित करने के बाद जातक के जीवन में कई तरह के दोष दूर हो जाते हैं। ऐसे में पित्र दोष से मुक्ति पाने के लिए भी मौनी अमावस्या पर मित्रों को ध्यान करते हुए सूर्य देव को जल अर्पण करना चाहिए। सूर्य देव को जल अर्पित करने के साथ ही उसमें लाल फूल, काला तिल और अक्षत डाल देना चाहिए और सूर्य मंत्र का उच्चारण करना चाहिए।

यह भी पढ़े: Astro Tips Today: अगर आपकी कुंडली में गुरु है कमज़ोर, तो आपके लिए है यह ख़बर काम की

• मौनी अमावस्या पर स्नान के बाद पीपल के पेड़ की पूजा जरूर करनी चाहिए। पीपल के पेड़ में सभी देवताओं का वास होता है, ऐसे में पितृदोष से मुक्ति पाने के लिए पितरों को तर्पण करने के लिए फूल, जल और दीपक जलाएं।

• मौनी अमावस्या तिथि पर गंगा स्नान के बाद गरीबों और जरूरतमंद लोगों को काले तिल से बने लड्डू, तिल का तेल, कंबल और वस्त्र का दान करना चाहिए।

• मौनी अमावस्या के दिन जानवरों को रोटी भी खिलानी चाहिए। इसके अलावा इस दिन चीटियों को आटा जरूर चलाना चाहिए। ध्यान रहे कि, आटे में चीनी मिलाकर खिलाने से पितृदोष से मुक्ति जरूर मिलती है।