भगवान गणेश की पूजा-अर्चना से बनेंगे साल 2022 में आपके सभी बिगड़े काम, बस करिए यह आसान उपाय

साल 2021 का अंत होने वाला है ऐसे में अब सबकी उम्मीद 2022 पर है, जिसमें वे अपने अच्छे भविष्य की कामना कर रहे हैं।

 
Image source : free press journal
करिए यह आसान उपाय बेहतर बनेगा साल 2022।

Digital Desk: साल 2020 और 2021 लोगों के लिए का कुछ अच्छा खासा नहीं रहा। लोगों ने साल 2021 में कुछ ऐसी घटनाएं देखी, जिसको देखकर वे दंग रह गए। ऐसे में अब सबकी उम्मीद साल 2022 पर टिकी हुई है, ताकि वे एक नई जिंदगी की शुरुआत कर सकें। कोरोना काल ने 2 साल बर्बाद कर दिए हैं, लेकिन अब अच्छे भविष्य की उम्मीद कर रहे हैं। ऐसे में हम आपको आज कुछ सरल उपाय बताएंगे, जिससे आपका साल 2022 एकदम यादगार बन जाएगा और आप खूब सारे धन कमाएंगे।

source: NDTV

भगवान गणेश करेंगे आपको मालामाल:

हर कोई ऐसा चाहता कि, नए साल में उसके घर में हर तरह की खुशियां आए एवं आर्थिक दृष्टिकोण से भी वह मजबूत रहे। ऐसे में अब हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जो आपका साल 2022 बेहतर बना देगा।

• 31 दिसंबर को घर की सफाई करें और कुछ साज-सज्जा की कोशिश जरूर करें। ताकि नए साल में साफ-सफाई और सुंदरता के साथ आप प्रवेश करें। बताया जाता है कि जहां साफ सफाई होती है वही माता लक्ष्मी का वास होता हैं।

SOURCE : WALLPAPER KISS

• नए साल के आखिरी दिन अपने इष्ट देव को जरूर याद करें और साल के आखिरी दिन कुछ गरीब और जरूरतमंद लोगों को पुराने कपड़े या खाने-पीने की चीजें दान करें।

• साल के आखिरी दिन भूलकर भी काले रंग का कपड़ा न पहने।

• भगवान श्री गणपति महाराज के प्रतिरूप हाथी को हरा चारा खिलाने से बड़ी-बड़ी परेशानियां पुराने साल में छूट जाएंगी। साथ ही मंदिर जाकर श्री गणेश से परेशानियों को दूर करने की प्रार्थना करें, इससे आपके आने वाले कई साल से चल रही परेशानियां दूर हो जाएंगी।

IMAGE SOURCE : ICHOWK

• सुबह स्नान करने के बाद एक थाली लीजिए और उस पर चंदन से "ॐ गं गणपतेय नमः लिखिए इसके बाद इस थाली में पांच बूंदी के लड्डू रख दीजिए है और भगवान श्री गणेश को भोग लगा दीजिए।

• नारियल को भगवान श्री गणेश के तुल्य माना जाता है। इसलिए 7 नारियल की माला बनाई और श्रीगणेश के मंदिर में जाकर चढ़ा दीजिए। इससे आपके कार्य में आ रही बाधाएं दूर हो जाएंगी, साथ ही आप भगवान गणेश को सुबह जल्दी उठकर शुद्ध घी और गुड़ का भी भोग लगा सकते हैं।

source : jajnsatta

• नियमित रूप से भगवान गणेश की पूजा करते रहिए और भगवान गणेश के अर्थवर्षीय कभी पाठ करिए।

• भगवान श्री गणेश के मंदिर में जाकर ज़रूरत मंद लोगों को अपने सामर्थ्य अनुसार दान दीजिए। जिससे आपके भाग्य का उदय होगा।