VASTU TIPS FOR MONEY: घर में जरूर रखनी चाहिए यह चार चीज़े, होती है धन की बरसात, कभी नहीं होती पैसों की कमी
हर व्यक्ति पैसा कमाने के लिए मेहनत करता है। कुछ लोगों के थोड़े प्रयास प्रयास से ही मां लक्ष्मी मेहरबान हो जाती है, तो कोई कितनी भी मेहनत करें उसका पैसा रुका रहता है। ज्योतिष के अनुसार वास्तु दोष की वजह से ऐसा हो सकता है।

Digital Desk: हर व्यक्ति पैसा कमाने के लिए बड़ी मेहनत करता है। ऐसे में कुछ लोगों की मेहनत थोड़े ही समय में सफल हो जाती है और महालक्ष्मी(Vastu Tips for Money)की कृपा उन पर बरसने लगती है। लेकिन कुछ लोग कितनी ही मेहनत कर ले, उन पर कृपा नहीं बरसती और वह जीवन भर स्ट्रगल करते रह जाते हैं। ज्योतिष आचार्यों के अनुसार घर में मौजूदा वास्तु दोष की वजह से ऐसा हो सकता है, महालक्ष्मी(Laxmi Mata Pooja Tips) रूठ जाती है और उनकी किस्मत भी ठप हो जाती है। ऐसे में घर में कुछ चीजें रखने से एवं कुछ उपाय करने से घर में प्रदोष खत्म हो जाता है और रुपए पैसे की कभी भी कमी नहीं होती।
दुनिया में आज सबसे महत्वपूर्ण चीज पैसा हो गई है। जिसके बिना ना तो जिंदगी में आराम है और नाही पैसे के बिना आपको एक अच्छी लाइफस्टाइल मिल सकती है। ऐसे में धन कमाने के लिए किस्मत, मेहनत और महालक्ष्मी का आशीर्वाद, यह तीनों चीजें ही बड़ी महत्वपूर्ण होती हैं। इसलिए हम आपको बताएंगे वह चीज जिसको घर में रखने से आपकी धन की समस्या खत्म हो जाएगी।
• घोड़े की नाल:
घर में घोड़े की नाल पर नींबू मिर्च लगाकर दरवाजे पर ठीक बीच में टांग देने से घर को किसी की नजर नहीं लगती। इससे घर हमेशा सुरक्षित रहता है और हमेशा आपके घर में सुख समृद्धि का वास होता है। यह घर से अलक्ष्मी को भी दूर कर देता है।
• विंड चाइम:
घर में विंड चाइम(wind chyme) अगर लगाया जाए तो यह सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है। जिसका सीधा प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है, विंड चाइम की ध्वनि से घर में वास्तु दोष दूर हो जाता है और यह घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर देता है। इससे आपके रुके हुए काम भी पूरे होते हैं।
यह भी पढ़े: Mauni Amavasya 2022: मौनी अमावस्या पर पित्र दोष से पाएं छुटकारा, बस करना होगा यह आसान उपाय
• चाइनीज़ सिक्का:
चाइनीस सिक्के भी बहुत महत्वपूर्ण माने जाते हैं। यदि 3 सिक्कों को एक लाल रिबन में बांधकर घर के लिए रखा जाए, तो घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। सवाल यह है कि 3 सिक्के ही क्यों, तो बात यह है कि 3 सिक्के त्रिभुवन का प्रतीक माने जाते हैं यानी तीन भवन और यह मुख्यत तीन देवियों का भी प्रतीक है इसलिए तीन सिक्के।
• लाफिंग बुद्धा:
घर में धन की गठरी पकड़े हुए लाफिंग बुद्धा(Laughing Buddha) को भी रखना बड़ा ही शुभ माना जाता है। खास बात यह है कि लाफिंग बुद्धा की जो मूर्ति होनी चाहिए, वह दो इनसे ज्यादा बड़ी नहीं होनी चाहिए। लाफिंग बुद्धा को समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसलिए अपने घर में उत्तर पश्चिम दिशा में इसे जरूर रखना चाहिए।