Krishna Janmashtmi 2021: बॉलीवुड के वह 5 गाने जो है भगवान श्री कृष्ण और राधा को समर्पित

मुम्बई, डिजिटल डेस्क: विष्णु के आठवें अवतार भगवान श्री कृष्ण की जन्माष्टमी पूरे विश्व में धूमधाम से मनाई जाती है। माना जाता है कि हर साल कृष्ण पक्ष के आठवें दिन हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस पर्व को मनाया जाता है और अक्सर यह पर्व अगस्त और सितंबर में पड़ता है।
इस साल कृष्ण जन्माष्टमी 30 अगस्त को मनाई जाएगी। कृष्ण जन्माष्टमी पर न सिर्फ भगवान श्री कृष्ण को पूजा जाता है, बल्कि राधे-कृष्ण की जोड़ी और उनके प्रेम को भी पूरे विश्व भर में मनाया जाता है।
बॉलीवुड ने भी ऐसे कुछ कई गाने बनाए हैं जो राधे कृष्ण की जोड़ी को समर्पित है:
Mohe Panghat Pe
इस गाने को नौशाद ने कंपोज किया था। यह राधे कृष्ण के प्रेम को दर्शाती है। इस गाने में बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री मधुबाला थी। इस गाने को लता मंगेशकर ने अपनी सुरीली आवाज दी थी और इस गाने को लिखा शकील बदायूनी ने था।
Radha Kaise Na Jale
साल 2001 की शुरुआत आमिर खान की सुपरहिट फिल्म लगान से हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और उसके सारे गाने बड़े ही फेमस हुए। इस फिल्म का एक गाना "राधा कैसे न जले" भगवान श्री कृष्ण और राधा की मीठी नटखट लड़ाई को दिखाता है। इस गाने को लता मंगेशकर और उदित नारायण ने मिलकर गया था और इस गाने के बोल जावेद अख्तर ने लिखे थे।
Woh Kisna Hai
सुखविंदर सिंह की आवाज में यह गाना बॉलीवुड का सबसे सुरीला गाना है। यह गाना राधा और कृष्ण की प्रेम गाथा को बताता है। इस गाने में राधा और कृष्ण के दकनेक्शन को बहुत ही अच्छी तरह से दिखाया-बताया गया है। इस गाने के बोल भी जावेद अख्तर नहीं लिखे थे।
Mohe Rang Do Laal
इस गाने के बोल में राधा अपने प्रेम का इजहार कृष्ण से कर रही हैं। इस गाने में दीपिका पादुकोण है और इस गाने को सुरीली आवाज श्रेया घोषाल ने दी है। इस गाने को डायरेक्ट करने के लिए खास पंडित बिरजू महाराज जी को बुलाया गया था।
Radhe Radhe
इस गाने में आयुष्मान खुराना और नुशरत भरुचा एक साथ नजर आ रहे हैं। यह गाना ड्रीम गर्ल मूवी का है, इस गाने में बताते हैं कि राधा और कृष्ण एक दूसरे के बिना अधूरे हैं। इस गाने को कुमार ने लिखा है।