Bappi Lahiri Death: सिंगर और कंपोजर बप्पी लहरी का 69 साल की उम्र में निधन, मुंबई में ली अंतिम साँस

बप्पी लहरी का निधन मुंबई की क्रिटीकेयर हॉस्पिटल में हुआ, जहां वह पिछले 1 महीने से भर्ती थे।

 
IMAGE: THE INDIAN EXPRESS
तबीयत बिगड़ी तो पुनः अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 

मुम्बई,Digital Desk: मशहूर गायक और कंपोजर बप्पी लहरी (Bappi Lahiri Dies in Mumbai) का 69 साल की उम्र में निधन हो गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली। पीटीआई के डॉक्टर के हवाले से उनके (Bappi Lahiri) निधन की खबर को बताया गया है। 1980 और 1990 के दशक में अपने लोगों के दिलों पर छा जाने वाले बप्पी लहरी (Bappi Lahiri News) ने डिस्को डांसर, शराबी और नमक हलाल जैसी फिल्मों में गाने गाए और स्वयं संगीत भी दिया। Bappi Lahiri का जन्म 27 नवंबर 1952 को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुआ था। वह बंगाली ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते थे।

यह भी पढ़े: UP NEWS: अयोध्या की खूबसूरती को और निखारेंगे मिर्ज़ापुर के लाल पत्थर, जानिए कहां होगा इनका इस्तेमाल

बप्पी लहरी का निधन मुंबई के क्रिटीकेयर अस्पताल में हुआ है। अस्पताल के डायरेक्टर दीपक नामजोशी ने बताया कि, बप्पी लहरी को अस्पताल में 1 महीने के लिए भर्ती रखा गया था, इसके बाद उन्हें सोमवार को छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन मंगलवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ जाने के बाद, परिवार के सदस्यों ने घर पर ही डॉक्टर को बुलाने के लिए फोन किया था। बाद में अस्पताल लाया गया था, उन्हें कई समस्याएं और उनका निधन मंगलवार की रात को ऑब्सट्रक्टिव स्लिप एपनिया के कारण हुआ है।

2021 में कोविड संक्रमित:

साल 2021 में बप्पी लहरी को कोरोनावायरस संक्रमण हुआ था। उस दौरान उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। Bappi Lahiri अंतिम बार सलमान खान (Bigg Boss Salman Khan) के साथ बिग बॉस 15 में दिखाई दिए थे, जहां वह अपने पौत्र के साथ एक गाने के प्रमोशन के लिए आए थे। बप्पी ने आखिरी बार बागी 3 फिल्म में भंकस गाने पर संगीत और कंपोजीशन किया था, यह उनका पुराना गाना था जिसे फिर से बनाया गया था।