Bhojpuri Songs 2022: सबको बड़ा पसन्द आ रहा है "बाबूजी के पगड़ी" गाना, खूबसूरती से दिखाया गया बाप-बेटी का रिश्ता

यकीन मानिए इससे सुनने के बाद तो आप भी अपने आंसुओं को रोक नहीं पाएंगे।

 
image: aaj tak
इस गाने के वीडियो में गाने के जरिए हो रहे बाप-बेटी के संवाद के साथ बाल विवाह पर सामाजिक संदेश देने की कोशिश की जा रही है।

उत्तर प्रदेश, Digital Desk: शादियों का सीजन एक बार फिर से शुरू हो चुका है। शादी-पार्टियों में बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी गानों की भी डिमांड रहती है। इसी बीच भोजपुरी के सीनियर आर्टिस्ट आनंद मोहन (Anand Mohan) का विवाह गीत जो बेटी की बिदाई पर आधारित है। इस गाने के इमोशनल बोल दिल को छू रहे हैं। यह काफी मार्मिक गाना है, इसे परिवार के साथ देखा जा सकता है। इसके बोल दिल को छू रहे हैं और इमोशनल माहौल बना रहा है। इस गाने के बोल हैं- ‘बाबुजी के पगड़ी’ (Babu Ji Ke Pagdi)। इनका गाना सामाजिक संदेश दे रहा है।

भोजपुरी गाना (Bhojpuri gaana) ‘बाबुजी के पगड़ी’ (Babu Ji Ke Pagdi) का वीडियो Vijay Laxmi Bhojpuri Tune के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ कर दिया गया है। इस गाने के वीडियो में गाने के जरिए हो रहे बाप-बेटी के संवाद के साथ बाल विवाह पर सामाजिक संदेश देने की कोशिश की जा रही है। आनंद मोहन का गाना सामाजिक संवेदना से भरा है। ये गाना दिल छू लेने वाला है, वैसे भी विवाह में बेटियों को अपने घर को त्याग कर अपने पति के घर जाना होता है। इस वक्त बेटियों की मन में क्या चल रहा होता है, उसी की एक झलक इस गाने में भी आपको देखने के लिए मिलेगी।

यकीन मानिए इससे सुनने के बाद तो आप भी अपने आंसुओं को रोक नहीं पाएंगे।

इस गाने को आनंद मोहन और नीतू श्री (Anand Mohan-Nittu Shree Bhojpuri Song) ने आवाज दी है। गाने को लेकर आनंद मोहन ने कहा कि

"हर मनुष्य के जीवन में शादी एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। इस दौरान कई भावनाओं का जुड़ाव होता है। हमारे सामाजिक परिवेश में अमीरी-गरीबी की मार भी कभी कभी भावनाओं को आहत करती है। ऐसे में एक गरीब की बेटी का मर्म कोई समझ नहीं पाता। उसके मर्म को सिर्फ वही समझती है। हमने इसी को अपने गाने के माध्यम से दुनिया के सामने रखने का प्रयास किया है। उम्मीद है आपको जरूर पसंद आएगा। इस गाने में सभी कलाकारों ने भी बेहतरीन काम किए हैं।"

आपको बता दें कि ‘बाबुजी के पगड़ी’ (Babu Ji Ke Pagdi) के म्यूजिक वीडियो में आनंद मोहन, निशा तिवारी, मुस्कान ठाकुर और राजू नजर आ रहे है। लिरिक्स अनिल मिश्रा का है, म्यूजिक शिशिर पांडेय ने दिया है। डीओपी रंजीत कुमार सिंह हैं। कोरियोग्राफी बब्बू भाई ने की है।

यह भी पढ़े: Mirzapur News: कैबिनेट मंत्री के जनपद पहुॅचने पर किया गया भव्य स्वागत