Bollywood News: नहीं रहे महाभारत में "भीम" का किरदार निभाने वाले Praveen Kumar, 74 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
महाभारत टीवी सीरियल में भीम का किरदार निभाने वाले अभिनेता प्रवीण कुमार का निधन हो गया।

कई सारी बॉलीवुड फिल्मों में भी किया था काम।
Digital Desk: बीआर चोपड़ा की महाभारत (Mahabharat TV Serial) में भीम का किरदार निभाने वाले अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती (Praveen Kumar Bheem) का आज निधन हो गया। उन्होंने 74 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। बताया जा रहा है कि, प्रवीण कुमार लंबे समय से बीमारी एवं आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन (Lata Mangeshkar News) के बाद मनोरंजन जगत के एक और कलाकार प्रवीण कुमार ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। प्रवीण कुमार ने खिलाड़ी के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। खेल में पदक जीतने के बाद, उन्होंने बॉलीवुड (Bollywood News) का रास्ता अपनाया था।
भीम:
प्रवीण कुमार ने बॉलीवुड की कई सारी फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया था। लेकिन महाभारत में भीम का किरदार निभाने के बाद वह घर-घर में प्रसिद्ध हो गए थे। अपनी दमदार शरीर एवं आवाज के चलते भीम का किरदार निभाने वाले प्रवीण कुमार काफ़ी मशहूर हो गए थे। उन्होंने अमिताभ बच्चन, जितेंद्र, राजेश खन्ना जैसे बड़े-बड़े सितारों के साथ काम किया था। अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म शहंशाह में वह नज़र आए थे। इसके साथ ही उन्होंने एक और टीवी सीरियल चाचा चौधरी में साबू का किरदार निभाया था।
खेल:
प्रवीण कुमार एक एथलीट भी थे। उन्होंने एशियाई खेल में 4 बार पदक जीता है, इसके अलावा ओलंपिक खेल में भी उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उन्हें अर्जुन अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। बीएसएफ में भी उन्हें डिप्टी कमांडर की नौकरी मिली थी। खेल के बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपना हाथ आजमाया और कई सारे बढ़िया प्रोजेक्ट पर काम किया।
मिर्ज़ापुर ऑफिशियल की तरफ से प्रवीण कुमार जी को भावभीनी श्रद्धांजलि।