"Ramayana" में "Raavan" का किरदार निभाने वाले Arvind Trivedi का 82 साल की उम्र में निधन

मुंबई, डिजिटल डेस्क: टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय धारावाहिक रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता Arvind Trivedi का निधन हो गया। अरविंद त्रिवेदी ने 82 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। Arvind Trivedi ने रामानंद सागर की रामायण में रावण का किरदार निभाया था। जिसे काफी पसंद किया गया था।
सूत्रों के मुताबिक अरविंद त्रिवेदी का अंतिम संस्कार आज सुबह मुंबई के दहानुकरवादी श्मशान घाट में होगा. अरविंद त्रिवेदी लंबे समय से बीमार चल रहे थे, लेकिन बीती रात हार्ट अटैक आने की वजह से उनका निधन हो गया। कौस्तुभ त्रिवेदी, जो अरविंद जी के भतीजे हैं उन्होंने उनके निधन की पुष्टि की
रामायण में रावण का किरदार निभाने के साथ-साथ Arvind Trivedi ने विक्रम और बेताल जिससे सुप्रसिद्ध टीवी सीरियल में भी काम किया था। यह दोनों ही धारावाहिक छोटे पर्दे पर लंबे समय तक छाए रहे।
अरविंद त्रिवेदी का जन्म मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत गुजराती थियेटर्स से की थी। गुजराती रंगमंच में अरविंद त्रिवेदी लगभग 40 वर्ष तक सक्रिय रहे थे एवं गुजराती थिएटर एवं रंगमंच में उनका योगदान बड़ा ही महत्वपूर्ण रहा है।