Tarak Mehta Ka Ooltah Chasmah: अपने से 9 साल छोटे "टपू" को डेट कर रही है "बबिता जी"

मुनमुन दत्ता और राज अनादकट की उम्र में है 9 साल का फासला।
मुंबई, डिजिटल डेस्क: तारक मेहता का उल्टा चश्मा भारत का सबसे लोकप्रिय सीरियल है। इस देश के हर एक कलाकार सबके फ़ेवरिट हैं। जहां लोग हमेशा दया और जेठालाल की जोड़ी को पसंद करते हैं, वही जेठालाल और बबीता जी की जोड़ी को भी पसंद करते हैं और खूब ठहाके लगाते हैं।
लेकिन अब यह खबर आ रही है कि बबीता जी जेठालाल को छोड़ो ऑन स्क्रीन जेठालाल के पुत्र का किरदार निभाने वाले टप्पू यानी राज अनादकट को डेट कर रही हैं। यह दोनों एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। देखा जाए तो बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता और राज की उम्र में 9 साल के अंदर का फासला है। मुनमुन राज से 9 साल बड़ी है।
#TaarakMehtaKaOoltahChashmah's #MunmunDutta is dating co-star #RajAnadkat?https://t.co/9i955sBQLp
— @zoomtv (@ZoomTV) September 9, 2021
इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक बबीता जी और टप्पू यानी मुनमुन और राजा एक दूसरे को काफी पसंद करते हैं। जब भी वह इंस्टाग्राम पर कोई फोटो लगाते हैं, तो दोनों के कमेंट पढ़कर यह लगता है कि दोनों एक दूसरे के काफी करीब है और अच्छे दोस्त है। लेकिन अब रिपोर्ट के मुताबिक दोनों में दोस्ती से बात आगे बढ़ चुकी है।
इसके पहले शो में टप्पू का किरदार भव्य गांधी निभाते थे। लेकिन 2017 में उन्होंने शो को छोड़ दिया और राज उनकी उनकी जगह आए। तब से राज और मुनमुन एक दूसरे के काफी करीब है।