बॉलीवुड से कम नहीं है भोजपुरी इंडस्ट्री, एक फिल्म के लिए लाखों रुपए लेतें है यह भोजपुरी सितारे

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री कुछ समय में काफी प्रसिद्ध हो गई है। ऐसे में अब एक फिल्म को साइन करने के लिए एक्टर लाखों रुपए लेते हैं।

 
Image source: times now

50 लाख़ से भी ज्यादा होती है एक फिल्म की फीस।


उत्तर प्रदेश, Digital Desk: भोजपुरी इंडस्ट्री अब लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो गई है। लोगों को इस फिल्म में सुपरहिट गाना काफी पसंद आता है। आलम ऐसा हो गया है कि, अब भोजपुरी फिल्मों के भी शूटिंग विदेश में हुआ करती है। भोजपुरी फिल्म बनने में अब करोड़ों रुपए लगते हैं, ऐसे में यह फिल्म भी बहुत रुपया कमाती है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को आगे लाने के लिए भोजपुरी कलाकारों ने काफी मेहनत की है। ऐसे में वह अब मेहनत का फल चख रहे हैं। एक फिल्म के कितने रुपए लेते है आपके पसंदीदा सितारें।

पवन सिंह:

पवन सिंह एक ऐसे कलाकार हैं, जो अभिनय के साथ-साथ म्यूजिक का भी पैसा लेते हैं। एक्टर होने के साथ-साथ सिंगर भी हैं, इसलिए वह एक फिल्म के लिए लगभग 40 से 50 लाख रुपए लेते हैं। इधर बीच वे कई हिंदी गानों को भोजपुरी वर्जन दे रहे हैं, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। हाल ही में उन्होंने एक इमरान हाशमी के एक गाने को भोजपुरी स्वर में गाया था।

दिनेश लाल निरहुआ:

बताया जाता है कि 1 साल में दिनेश लाल यादव कम से कम 6-7 फिल्म कर लेते हैं। ऐसे में एक फिल्म के लिए लगभग 40 लाख़ रुपए तक ले लेते हैं। रुपए के साथ-साथ हुई फिल्म की कमाई का प्रॉफिट भी लेते हैं। दिनेश लाल यादव ने अपना एक प्रोडक्शन हाउस भी खोला है, जिससे अच्छी खासी आमदनी करते हैं। दिनेश लाल यादव पॉलिटिक्स में भी सक्रिय हैं।

खेसारी लाल यादव:

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के नए सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भी बड़ी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। खेसारी लाल यादव भी एक्टिंग के साथ साथ गाना भी गाते हैं। ऐसे में एक फिल्म के लिए लगभग ₹40 लाख़ तक ले लेते हैं। खेसारी लाल यादव बॉलीवुड के गाना भोजपुरी स्टाइल में गाते हैं। ऐसे में उन्होंने अभी बादशाह के सुपरहिट गाने पानी पानी को भोजपुरिया स्टाइल में गाया था।

परवेश लाल यादव:

दिनेश लाल यादव के छोटे भाई प्रवेश लाल यादव भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक जगह बना चुके हैं। ऐसे में वह भी एक फिल्म को साइन करने के लिए कम से कम ₹15 लाख़ लेते हैं। फ़िल्म के साथ प्रोडक्शन हाउस से भी काफी अच्छी कमाई कर लेते हैं।

रितेश पांडेय:

रितेश पांडे भी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपने गाना गाने के लिए काफी मशहूर है, गाने से अच्छी प्रॉफिट करते हैं। लेकिन अगर वो किसी फिल्म में काम करते हैं, तो उसके लिए 15 से 20 लाख़ रुपए तक लेते हैं।

रवि किशन और मनोज तिवारी:

रवि किशन और मनोज तिवारी यादव ऐसे चेहरे है जो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को आगे लेकर आए। फिलहाल दोनों ही चुनाव को लेकर काफी व्यस्त रहते हैं, लेकिन अगर वे किसी भोजपुरी फिल्म में काम करते हैं, तो उसके लिए लगभग ₹50 लाख़ तक चार्ज कर लेते हैं।