भोजपुरी किंग खेसारी लाल यादव का नया गाना इंटरनेट पर गर्दा मचा रहा है, बादशाह का हिट गाना भोजपुरी स्टाइल में, सुनिए पूरा गाना

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने बादशाह के मशहूर गाने पानी-पानी को भोजपुरी स्टाइल में बनाया है, जो इंटरनेट पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

 
Image source: Instagram
साथ में नजर आए खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह।

Digital Desk: भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर जोड़ी खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह लंबे समय बाद एक वीडियो सॉन्ग में साथ नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सॉन्ग बादशाह के मशहूर गाने पानी पानी का भोजपुरी वर्जन है। जिसमें बादशाह भी अपनी उपस्थिति दे रहे हैं।

पानी-पानी:

भोजपुरी सॉन्ग पानी-पानी के वीडियो में अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव लगभग 6 साल बाद एक साथ नजर आ रहे हैं। इस गाने में दोनों का हिपहॉप लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। साथ ही इनके बीच कमाल की केमिस्ट्री को देखकर भी लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। अक्षरा सिंह इस गाने में साड़ी में बेहद ही खूबसूरत लग रही है और खेसारी लाल यादव उनके साथ रोमांस करते नज़र आ रहे है।

88 लाख़ व्यूज:

बताया जा रहा है कि 24 घंटे के अंदर ही इस वीडियो को 8800000 लोगों ने देख लिया है एवं लाखों लोग इस पर अपनी सहमति जताते हुए कमेंट भी कर चुके हैं। इसमें दोनों की जोड़ी एवं बादशाह का रैप सोंग लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

तोहार लल्ला बादशाह:

इस गाने की सबसे बड़ी खासियत है कि इस गाने में रैप खुद बादशाह ने किया है। गाने को तो खेसारी लाल यादव और रिनी चंद्रा ने अपनी आवाज दी है। लेकिन बीच में रैप बादशाह ने बखूबी किया है। इसमें गाना और निखर कर जनता के सामने आया है।

यह गाना सबसे पहले बादशाह और जैकलीन फर्नांडिस ने बनाया था। जिसमें यह दोनों साथ में नजर आए थे, गाने को बादशाह ने गाया था और आस्था गिल ने इसमें अपनी आवाज दी थी। लेकिन भोजपुरी वर्जन में खेसारी लाल यादव और रिनी चंद्रा ने भी अच्छा काम किया है। साथ ही अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव की जोड़ी भी काफी अच्छी लग रही है। साथ में बादशाह का रैप सांग, इसमें चार चाँद लगा रहा है।