Kangana Ranaut को बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा बड़ा झटका, मानहानि केस रद्द करने हेतु याचिका खारिज

Javed Akhtar ने Kangana Ranaut पर मानहानि का केस दर्ज किया था और इसके खिलाफ कंगना ने इस केस को रद्द करने की याचिका
 
kangana ranaut javed akhtar
मुंबई हाई कोर्ट में दाखिल की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है


मुम्बई, डिजिटल डेस्क: बॉलीवुड की क्वीन Kangana Ranaut को मुंबई हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। उनके खिलाफ Javed Akhtar ने जो मानहानि का केस दर्ज कराया था, कंगना ने उसी केस को रद्द करने हेतु एक याचिका मुंबई हाई कोर्ट में दाखिल की थी। जिसे कोर्ट ने आज खारिज कर दिया। बता दें जब सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुई थी तब कंगना ने Javed Akhtar पर कई तरह के आरोप लगाए थे। जिसके बाद जावेद अख्तर बौखला कर उन पर मानहानि का केस कर बैठे।

Javed Akhtar की तरफ से कंगना पर मानहानि का केस दर्ज कराया गया था। जावेद का आरोप है कि उन्होंने नेशनल टेलीविजन पर उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाई और उनके खिलाफ गलत टिप्पणी की। जावेद अख्तर ने सुशांत सिंह राजपूत को दिए गए टीवी इंटरव्यू का जिक्र किया था।

दरअसल यह पूरा मामला सुशांत सिंह के निधन के बाद उभरा। जब एक इंटरव्यू में कंगना रावत ने Javed Akhtar का नाम लेते हुए उनपर कई सारे आरोप लगाए। आरोप लगाने के बाद जावेद अख्तर इस बात को बर्दाश्त नहीं कर पाए और उन्होंने कंगना राणावत के खिलाफ एक्शन लिया। इसके बाद दिसंबर में अदालत ने जुहू पुलिस को कंगना के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे और रिपोर्ट सौपे जाने के बाद मुकदमे की कार्रवाई शुरू करने की नोटिस जारी की थी। 

इसके बाद कंगना और जावेद अख्तर के बीच विवाद और बढ़ गया। कंगना राणावत ने जमानत के लिए भी याचिका दायर की थी, जिसपर कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी। जावेद अख्तर ने कंगना पर टीवी इंटरव्यू में कथित तौर पर उनके खिलाफ मानहानि करने हेतु एवं निराधार बयानों का आरोप लगाया है।