"कोई मिल गया" फिल्म एक्टर रजत बेदी पर हुआ केस दर्ज, कार ने मारी टक्कर एक शख्स को टक्कर, अस्पताल में भर्ती

मुंबई, डिजिटल डेस्क: कोई मिल गया एक्टर रजत बेदी भारी मुसीबत में पड़ गए हैं। रजत बेदी के खिलाफ मुंबई के डीएन नगर पुलिस थाने में एक केस दर्ज हुआ है।
दरअसल रजत बेदी ने बीती रात एक राह चलते हुए शख्स को टक्कर मार दी। हालांकि एक्टर ने ही उसे अस्पताल पहुंचाया और इलाज के लिए ले गए। लेकिन पीड़ित परिवार ने बताया कि, एक्टर मदद करने का वादा करके अस्पताल से कुछ देर बाद भाग गए।
मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक वह शख्स काम करने वाला व्यक्ति था और काम करके घर लौट रहा था उसने शराब पी ली थी और गलती से रजत बेदी के गाड़ी के सामने आ गया। इस टक्कर से उस शख्स के सिर के पिछले हिस्से पर चोट लग गई है, जिसके बाद एक्टर रजत बेदी उसे अस्पताल ले गए। फिलहाल घायल शख्स आईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर है।
पीड़ित की पत्नी ने बताया कि यह हादसा शाम को हुआ और उनके पति नशे की हालत में थे। वह रोड क्रॉस कर रहे थे और रजत की कार ने उन्हें टक्कर मार दिया, पीड़ित की दो बेटियां हैं जिनकी उम्र 13 साल और 7 साल है।
अभिनेता रजत बेदी ही उस शख्स को इलाज के लिए कूपर अस्पताल लेकर गए । लेकिन वहां उसे वह छोड़ कर चले गए, फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच करेगी।