Fat से Fit हुई कॉमेडियन भारती सिंह, 15 किलो वजन घटाने के बाद दिख रही है Slim-Trim

कॉमेडियन भारती सिंह ने जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन किया है। उन्होंने 15 किलो वजन घटाया, जिससे वह तो अब एकदम पहचान में नहीं आ रही है।
 
image source : Bharti Singh Instagram
भारती सिंह का वजन 91 किलो था, लेकिन अब वजन घटाकर वह 76 किलो की हो गई हैं।


मुंबई, डिजिटल डेस्क: कॉमेडियन भारती सिंह इस वक्त सोशल मीडिया का ताजा टॉपिक बनी हुई है। भारती सिंह ने जबरदस्त वेट लॉस किया है, जिससे वह तो आप पहचान में ही नहीं आ रही है। भारती के मुताबिक वह 91 किलो की थी, अब वजन घटाने के बाद वह 76 किलो की हो गई हैं।


वेट लॉस करने के बाद भारतीय सिंह ने कहा कि,

"मैं खुद आश्चर्य में हूँ कि, मैंने इतना वजन कैसे घटाया लिया। भारती ने कहाँ कि, वह अब अच्छा महसूस करती है, चलने पर-सीढ़ी चढ़ने पर सांस भी नहीं फूलती और वह हल्का महसूस करती हैं। वहीं उनकी अस्थमा और डायबिटीज की प्रॉब्लम भी कंट्रोल में आ गई है"

भारती सिंह ने कहा कि वह 7:00 बजे से लेकर रात 12:00 बजे तक कुछ खाना नहीं खाती। मैंने 30-32 साल लगातार खाना ही खाया है और अब वजन कंट्रोल करने की कोशिश करती हूँ, जिससे मुझे अच्छा लगता है।

हाल ही में कपिल शर्मा शो पर नीतू सिंह और रिद्धिमा कपूर साहनी गेस्ट बनकर आए थे। शो मे भारती सिंह भी मौजूद थी, भारती सिंह को देखते ही नीतू कपूर आश्चर्यचकित हो गई और उनके मुंह से पहले वर्णन निकले  कि, तुम कितनी पतली हो गई हो, वेरी गुड।


भारती सिंह के इस वेट लॉस को देखकर, हमें भी अपना वजन कम या मेन्टेन करने की प्रेरणा मिलती है। ताकि हमारा स्वास्थ्य और सेहत हमेशा बढ़िया रहे, और बीमारियों से पीछा भी छूटे।