Bolo Ta Ra Ra : बॉलीवुड के पॉप सिंगर दलेर मेहंदी का आज है जन्मदिन, आइए बात करते हैं उनके कुछ मशहूर गीतों के बारे में

मुम्बई, डिजिटल डेस्क : बॉलीवुड के पॉप किंग दिलेर मेहंदी का जन्म आज ही 16 अगस्त 1967 को पटना में हुआ था। दलेर मेहंदी 11 साल की उम्र में ही अपने घर से भाग गए थे और भागकर में गोरखपुर में रहने वाले उस्ताद राहत अली खान साहब के यहां पहुंच गए और 13 साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला स्टेज शो किया था।
और तब से लेकर आज तक दिलेर मेहंदी एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने देते गए, ना ही सिर्फ बॉलीवुड और पंजाब इंडस्ट्री में पर पूरे विश्वभर में अपनी लोकप्रियता बढ़ाते गए।
तो आइए आज बात करते हैं उन्हीं दिलेर मेहंदी के 5 सुप्रसिद्ध गानों के बारे में :
Tunak Tunak Tun :
यूट्यूब और इंटरनेट के बिना भी यह गाना रातों-रात वायरल हो गया था। यह गाना 1998 में रिलीज हुआ था जो पॉप म्यूजिक को एक अलग ही स्थान पर ले कर चला गया। इसी गाने ने दलेर मेहंदी के को एक नई पहचान भी दी और वह रातो रात प्रसिद्ध भी हो गए।
Bolo Ta Ra Ra :
यह गाना इतना सुप्रसिद्ध है कि किसी भी शादी या पार्टी में यह गाना एक बार तो जरूर ही बजता है। 90 के दशक में यह गाना इतना पॉपुलर हुआ कि भारत में इसने लगभग 20 मिलीयन कॉपीज बेची थी।
Na Na Na Re :
यह गाना भी दिलेर मेहंदी के बाकी गानों की तरह ही उतना ही प्रसिद्ध हुआ था। इस गाने में दलेर मेहंदी के साथ-साथ अमिताभ बच्चन भी थे और यह गाना मृत्युदाता फिल्म में का था। इस गाने को भी लोग आज भी लोग शादियों और पार्टीज में जरूर बजाते हैं.
Jiyo Re Bahubali :
बॉलीवुड में अपनी एक पहचान बनाने के बाद दलेर मेहंदी ने भारत की सबसे बड़ी हिट फिल्म बाहुबली में भी दलेर मेहंदी ने अपनी आवाज दी थी. जियो रे बाहुबली गाने को दिलेर मेहंदी ने अपनी दमदार आवाज से एक अलग ही पहचान दे दी।
Dangal :
आमिर खान की सुपरहिट फिल्म दंगल के टाइटल ट्रैक को दिलेर मेहंदी ने अपनी आवाज दी थी यह गाना बहुत ही प्रसिद्ध हुआ और आज भी लोग इस गाने को Motivation लेने के लिए सुनते हैं।