Date Night: एक साथ डिनर करते नजर आए, Arjun Kapoor और Malaika Arora
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा साथ में डिनर डेट के लिए बाहर निकले थे।

एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए नजर आए अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा।
मुंबई, डिजिटल डेस्क: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बीच रिलेशनशिप की चर्चा कई साल से चल रही है। इन दोनों ने ही इनडायरेक्टली अपने रिलेशनशिप को पक्का किया है और अब यह जोड़ी एक दूसरे के साथ पब्लिक में भी स्पॉट की जाती है। शुक्रवार को भी इस जोड़ी को साथ में डिनर करते हुए देखा गया।
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा साथ में डिनर डेट पर निकले थे। दोनों को एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले हुए देखा गया। और इन दोनों के रिलेशनशिप की बात की जाए तो अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा खान का रिलेशनशिप पिछले दो-तीन साल से चल रहा है।
खबरों का तो यहां तक मानना है कि, अगले साल दोनों एक दूसरे से शादी भी कर सकते हैं। मलाइका अरोड़ा खान ने 1998 में सलमान खान के छोटे भाई अरबाज खान से शादी की थी और सर 2017 में मलाइका और अरबाज खान का तलाक हो गया था। अर्जुन कपूर भी से पहले बॉलीवुड अभिनेत्रियों को डेट कर चुका है लेकिन उन्होंने कभी कंफर्म नहीं किया।