The Kapil Sharma Show: कपिल के शो पर पहली बार साथ नज़र आए धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा
धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा के साथ कपिल शर्मा के शो में लगा मस्ती का रेला।

मुम्बई,डिजिटल डेस्क: द कपिल शर्मा शो के रविवार के एपिसोड में धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी उपस्थिति दी। धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं। शो में दोनों ने खूब मस्ती की, साथ ही साथ दोनों ने एक दूसरे के कई सारे राज भी खोलें।
शत्रुघ्न सिन्हा ने धर्मेंद्र के बारे में बताया कि, वह अपने हर हीरोइन के बारे में पता रखते थे, कौन सी फिल्म कर रही है कौन सी फिल्म नहीं कर रही है।
शत्रुघ्न सिन्हा ने यह भी बताया कि जब वह पहली बार पब्लिक के बीच अपना गाना शूट कर रहे थे, तो वे बहुत नर्वस थे। कॉन्फिडेंस पाने के लिए उन्होंने धर्मेंद्र जी से पूछा कि, वह क्या करें?
तो धर्मेंद्र जी ने उन्हें कहा कि, 2 पेग टीका लेना।
वही कपिल शर्मा ने धर्मेंद्र से पूछा कि उनकी फिटनेस का राज क्या है। तो धर्मेंद्र ने बताया, वह गांव में रहते थे, नल लगाने की उनकी हैसियत नहीं थी। इसलिए वह कुएं में से पानी लेने जाया करते थे, कब्बडी खेलते थे, खेती करते थे। जिससे उनकी फिटनेस हमेशा अच्छी रही।
कपिल के शो पर दोस्ती का रंग:
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि धर्मेंद्र इस इंडस्ट्री के बेस्ट एक्ट्रेस है और बॉलीवुड में उन्होंने सबका दिल जीता है।
कपिल ने पूछा कि, आप दोनों इतने अच्छे दोस्त हैं! तो इसके पीछे वजह क्या है? आपके विचार मिलते हैं या पेग मिलते हैं? जिसपर शत्रुघ्न ने कहा कि, हमारी हरकतें मिलती हैं।
कपिल का यह एपिसोड लोगो को बहुत पसंद आया। इस एपिसोड को आप सोनी लिव ऐप पर देख सकते है।