Krishna Janmashtami 2021: नितीश भारद्वाज से लेकर सौरभ राज जैन तक इन कलाकारों ने बखूबी निभाया श्री कृष्ण का अवतार

इन अभिनेताओं ने निभाया श्री कृष्ण का किरदार, रातों-रात हुए पॉपुलर.
 
image source : Facebook
पूरा विश्व मना रहा है आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी।

मुम्बई, डिजिटल डेस्क: श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के लिए आज पूरा भारत खूब तैयारियां कर रहा है। भारत में ही नहीं लेकिन, पूरे विश्व में कृष्ण भक्त 30 अगस्त को भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाएंगे और अलग-अलग तरीके से तैयारियां करेंगे।

श्री कृष्ण टेलीविजन शो और फिल्मों में कई बार नजर आए हैं और उनके किरदार को निभाने वाले एक्टर्स रातों-रात फेमस हो गए। हर कोई भी श्री कृष्ण के अवतार में अच्छा नहीं लगता। वह एक प्यारी सी मुस्कान जो श्रीकृष्ण की है, उस किरदार में केवल कुछ ही लोग अच्छे लगते हैं।

सर्वदमन डी बनर्जी

भगवान श्री कृष्ण की पॉपुलर टीवी सीरीज कृष्णा टीवी खूब हिट हुई थी। सर्वदमन बनर्जी ने श्री कृष्ण के अवतार को बखूबी निभाया था और आज भी श्री कृष्ण के बारे में जब हम सोचते हैं तो उनका ही चेहरा मस्तिष्क के सामने नजर आता है।

frrf

नीतीश भारद्वाज

श्री कृष्ण का अवतार निभाने वाले नितीश भारद्वाज शायद सबसे ज्यादा पॉपुलर हुए। बी आर चोपड़ा के शो महाभारत में उन्होंने श्री कृष्ण का किरदार निभाया, जो आज तक पॉपुलर एवं सर्वश्रेष्ठ है।

dffd

सौरभ राज जैन

सौरभ राज जैन ने पॉपुलर टीवी शो उत्तरण में काम किया। चंद्रगुप्त मौर्य में भी वे नजर आए। लेकिन उन्हें  पापुलैरिटी 2013 के टीवी शो महाभारत से मिली, जहां उन्होंने श्री कृष्ण का किरदार निभाया था।

vffgvbn

भारतीय टीवी आर्ट एवं सिनेमा के इतिहास में इन तीनों लोगों द्वारा निभाए हुए श्री कृष्ण के किरदार को आज भी पसंद किया जाता है।