Happy Birthday Kaleen Bhaiya: एक समय नहीं था कोई काम, आज एक फ़िल्म के लिए करोड़ो रूपये लेते है पंकज त्रिपाठी

मिर्ज़ापुर के कालीन भईया के नाम काफी प्रसिद्ध है पंकज त्रिपाठी।
मुम्बई, डिजिटल डेस्क: पंकज त्रिपाठी का जन्म 5 सितंबर 1976 बिहार में हुआ था। पंकज के पिता बिहार से है और उनकी माँ बनारस से। पंकज बहुत ही गरीब परिवार से थे, उनकी पिता खेती करते थे और पंडिताई करते थे।
पंकज ने अपने करियर में बड़ा ही स्ट्रगल किया। पंकज पहले पटना गए, वहाँ उन्होंने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया और शौकिया वह छात्र राजनीति में भी बहुत एक्टिव थे। पंकज थिएटर में प्ले भी किया करते थे, एक्टिंग में अगर असफल न हो जाए, इसीलिए वे होटल में काम भी किया करते थे।
पंकज को बॉलीवुड में ब्रेक "टाटा टी" के ऐड में काम किया। पंकज ने फिर "रन" और "कंपनी" जैसी फिल्मों में काम किया।
पंकज त्रिपाठी ने मृदुला त्रिपाठी से 2004 में शादी की। पंकज बताते है कि, जब स्ट्रगल कर रहे थे, तब उनकी पत्नी मृदुला ही घर संभालती थी। 2010 से पंकज त्रिपाठी की किस्मत पलटी, उन्होंने "गैंग्स ऑफ वासेपुर" में काम किया। फिर तो पंकज एक के बाद एक हिट फिल्म करते गए।
2018 में पंकज त्रिपाठी और राजकुमार राव की फ़िल्म "न्यूटन" को नेशनल अवार्ड से नवाजा गया।
Record-Breaking Roles:
खन्ना गुरुजी- पंकज त्रिपाठी ने मशहूर वेब सीरीज "सेक्रेड गेम्स" में गुरुजी का किरदार निभाया।
मिर्ज़ापुर- पंकज त्रिपाठी ने "कालीन भैया" का किरदार निभाया था। पंकज को इस रोल के बाद पूरे उत्तर प्रदेश एवं देश में काफी प्रशंसा मिली।
पंकज त्रिपाठी के आने वाले प्रोजेक्ट काफी बढ़िया है - पंकज "ओह माई गॉड" , "बच्चन पांडेय" और "83" जैसी बड़ी फिल्मो में दिखेंगे।