Happy Birthday Prachi: बॉलवुड में दमदार डेब्यू, फिर हो गई कास्टिंग काउच का शिकार

बॉलीवुड अभिनेत्री प्राची देसाई आज अपना 33 वा जन्मदिन मना रही हैं। प्राची ने फेम हासिल की, लेकिन अंत में उन्हें कास्टिंग काउच का शिकार होना पड़ा।

 
prachi desai hot
रॉक ऑन और बोल बच्चन जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुकी है प्राची देसाई।

मुंबई, डिजिटल डेस्क: प्राची देसाई ने महज 17 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। जब उन्होंने "कसम से" सीरियल में राम कपूर के साथ काम किया था। उम्र में बड़ा फासला होते हुए भी, दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जाने लगा। टेलीविजन में डेब्यू करने के बाद ही प्राची ने 2008 में फरहान अख्तर के साथ रॉक ऑन फिल्म से अपना बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया।

उसके बाद उन्होंने लाइफ पार्टनर, वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई और बोल बच्चन जैसी हिट फिल्मों में भी काम किया। बोल बच्चन फिल्म के दौरान डायरेक्टर रोहित शेट्टी और प्राची देसाई के अफेयर की भी चर्चा हुई थी, लेकिन दोनों ने कोई स्टेटमेंट नहीं दिया। हालांकि उनका यह सफर आसान नहीं था, इस दौरान उन्हें कास्टिंग काउच और कई सारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा जिसका उन्होंने खुद जिक्र किया।

प्राची ने बताया कि, उन्हें एक बड़ी फिल्म मिली थी। जिसके लिए उन्होंने मुझे कॉम्प्रोमाइज करने के लिए कहा। जब मैंने कॉम्प्रोमाइज करने से इनकार किया, तो खुद डायरेक्टर ने मुझे संपर्क किया और मैंने साफ कह दिया कि मैं इस फिल्म में काम नहीं करना चाहती।

ऐसे में  प्राची देसाई का बॉलीवुड कैरियर एक तरह से खत्म हुई हो गया। उसके बाद उन्होंने किसी बड़ी हिट फिल्म में काम नहीं किया और धीरे-धीरे उनका करियर खत्म होता जा रहा था। साल 2021 में प्राची ने अपना डिजिटल डेब्यू मनोज बाजपाई संग किया।

मिर्जापुर ऑफिशल प्राची देसाई को जन्मदिन की ढेरों बधाइयां देता है और उनके भविष्य के लिए अच्छी कामना करता है।