Happy Birthday Shalini Pandey: फ़िल्म " Jayeshbhai Jordaar" से बॉलीवुड में दमदार फ़िल्म से अपनी एंट्री करने वाली है

शालिनी पांडे में फिल्म अर्जुन रेड्डी से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रही थी।

 
image source : Shalini Pandey Instagarm


रणवीर सिंह के साथ जयेश भाई जोरदार में नजर आएंगे शालिनी पांडे।

मुंबई, डिजिटल डेस्क: शालिनी पांडे आज अपना 28वा जन्मदिन मना रही है। शालिनी पांडे काफी स्ट्रगल करने के बाद आज एक बड़ी अभिनेत्रियों में से एक मानी जाते हैं।


शालिनी पांडे टीवी सीरियल, वेब सीरीज, तमिल, तेलुगू और बॉलीवुड इन सारी फिल्मों में अभिनय किया है। शालिनी पांडे में फिल्म अर्जुन रेड्डी से अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ विजय देवरकोंडा थे यह फिल्म इतनी हिट हुए कि, इस बॉलीवुड में दोबारा कबीर सिंह के नाम से बनाया गया।


शालिनी पांडे ने टीवी सीरियल में भी काम किया है। हालांकि उन्होंने बॉलीवुड में काम किया है, लेकिन उन्हें उसकी प्रशंसा नहीं मिली। शालिनी पांडे ने मेरी निम्मू और वेब सीरीज परेश रावल के बेटे के साथ बामफाड़ में काम किया है।

लेकिन अब शालिनी पांडे बॉलीवुड में बड़े ब्रेक की तैयारी में है। उन्होंने यशराज फिल्म की दो फिल्में साइन की है पहली फिल्म बनकर तैयार है और थिएटर खुलने का इंतजार कर रही है। इस फिल्म में शालिनी पांडे के साथ रणवीर सिंह और बोमन ईरानी है। दूसरे फिल्म महाराजा है उसके बारे में कोई ऑफिशल अनाउंसमेंट अभी नहीं हुई है।